देहरादून:निपुण शिक्षक और छात्र सम्मानित, ख्यातिप्राप्त शिक्षक सन्तू दास सहित शिक्षक हुए सम्मानित।

Date:

Share post:

निपुण शिक्षक और छात्र सम्मानित

देहरादून। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत राज्यस्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद देहरादून में आयोजित हुई जिसमें 13 जिलों के टॉपर छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अल्मोड़ा प्रथम, बागेश्वर द्वितीय और पिथौरागढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संकुल स्तर से ब्लॉक और जिले में आयोजित गणित और हिन्दी की परीक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के 13 छात्रों को निपुण विद्यार्थी तथा उनके मार्गदर्शक निपुण शिक्षकों को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा डॉ. आलोक शेखर तिवाड़ी और राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ कुलदीप गैरोला द्वारा सम्मानित किया गया। निपुण शिक्षक छात्र जोड़ी दीपक ऐठानी व गौरव, राजीव मासीवाल व तथागत, सन्तूदास व आदित्य, माधुरी रावत व शिवाली, दीपा तिवाड़ी व दनिका, ममता गुप्ता व हर्षवर्धन, महेश भट्ट व दीक्षा, खुशीराम व गरिमा, संध्या पाण्डे व संजय, अर्चना बगवाड़ी व सिद्धार्थ, संदीप राणा व सिद्धिका, भुवनेश्वरी रावत व कार्तिक, नीलम अग्रवाल व कृष्णा आदि शिक्षक व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ.गैरोला, अपर निदेशक एससीईआरटी प्रदीप रावत, सहायक निदेशक डॉ.बिजलवान, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारी, समस्त फैकल्टी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Related articles

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...