दिव्यांग कल्याण समिति के संस्थापक राजेंद्र सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निर्धन, दिव्यांग व जरूरत मन्दों को दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा बाँटी सामग्री

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

दिव्यांग कल्याण समिति के संस्थापक राजेंद्र सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए निर्धन, दिव्यांग व जरूरत मन्दों को दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा बाँटी सामग्री

एंकर। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर जनपद नैनीताल के ओखलकांडा ब्लाक के झड़गांव में दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा
निशुल्क शिविर लगाकर निर्धन ,दिव्यागों व जरूरत मन्दों को सामग्री बाँटी गईं।

यहाँ बता दें जहां अपने लोग इस महंगाई में एक दूसरे से मुँह मोड़ लेते हैं ।वही दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बुजुर्गों को कंबल, चप्पल, व साड़ी समेत खाद्द सामाग्री बाँटी गई। यह समिति द्वारा हर वर्ष बांटा जाता है।

शिविर में सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक स्व०राजेन्द्र सिंह नेगी अंकल को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

शिविर में लगभग 125 लोगों को कम्बल , साड़ी,चप्पल और आवश्यकता अनुसार कपड़ों का वितरण किया गया।

शिविर का उद्घाटन संस्था के प्रेरणा स्रोत शेखर भट्ट द्वारा किया गया।
शिविर की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा श्रीमती धनी नेगी द्वारा की गई। शिविर का संचालन संस्था की सचिव श्रीमती ममता जोशी द्वारा किया गया।
सभा को संस्था के उपाध्यक्ष पंकज पांडेय, जीवन चन्द्र पन्तौला श्रीमती निलीमा कांडपाल , श्रीमती मंजू गोरा एवं रघुवीर सिंह बिष्ट आदि ने सम्बोधित किया।

शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में सामग्री के सहयोग करने मे संस्था के संरक्षक मोहन सिंह बोरा और संस्था के संस्थापक सदस्य नवीन वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
संस्था की अध्यक्षा श्रीमती धनी नेगी द्वारा सामग्री वितरण हेतु, प्रदीप कुमार मिश्रा,श्रीमती सुरजीत कौर, कमल जोशी, नागेश चन्द , भानु मनराल, श्रीमती ज्योति देऊपा, श्रीमती कल्पना बुधलाकोटी, ललित किशोर पांडेय, दयाकिशन सुयाल, संजय सिजवाली श्रीमती अनीता नेगी, श्रीमती शान्ति क्वीरा, दीपक मेहरा आदि का धन्यवाद दिया गया और भविष्य में भी सहयोग करने की अपील की ।

Related articles

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...