*थलीसैण:राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में विश्व जल दिवस के अवसर पर नमामि गंगे इकाई, यूथ रेड क्रॉस एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में जल स्रोत के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया* *कोटद्वार की बात अलग खबर*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में विश्व जल दिवस के अवसर पर नमामि गंगे इकाई, यूथ रेड क्रॉस एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में जल स्रोत के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया | जिसमें पर्यावरण मित्रों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने विश्व जल दिवस के महत्व के बारे में बताया | उसके पश्चात नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ विवेक रावत ने बताया कि हमें अपने दैनिक जीवन में जल की बचत करने के लिए प्रयास करने चाहिए एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए | यूथ रेड क्रॉस नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने जल संरक्षण के उपाय के बारे में बताया | इस कार्यक्रम में डॉ सुधीर सिंह रावत, डॉ प्रमिल्ला चौहान, डॉ प्रदीप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय पाल सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे |

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...