तीन मजदूरों को पुलिस के वाहन से लगी टक्कर घायल। चालक वाहन लेकर हुआ फरार।

Date:

Share post:

रिपोर्ट। ललित जोशी।

स्थान। नैनीताल।
तीन मजदूरों को पुलिस के वाहन ने मारी टक्कर किया घायल। पुलिस कर्मी वाहन लेकर हुआ फरार।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल थाना अंतर्गत पुलिस लाइन के पास पुलिस कर्मी के वाहन से तीन मजदूरों को लगी टक्कर तीनों हुए घायल। पुलिस कर्मी वाहन समेत हुआ फरार घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुँचाया अस्पताल। जहां घायलों की हालत गम्भीर बताई गई है।

यहाँ बता दें नैनीताल की पुलिस लाइन के पास हादसा हो गया ।जिसमें एक वाहन ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस लाइन और समीप मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जबकि इन दिनों नैनीताल में विंटर कार्निवल भी चल रहा है । साथ ही पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। और देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नैनीताल कार्निवाल कार्यक्रम में आना तय हुआ है। जिसके लिए पुलिस फोर्स मौजूद है
तीन घायलों नैनीताल तल्लीताल के हरिनगर निवासी पप्पू कुमार, विहारी लाल, व मोहन राम बताये जा रहे हैं। तीनों घायल मजदूरों का उपचार राजकीय बी ड़ी पांडे अस्पताल में चल रहा है। तीनों मजदूर दिहाड़ी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण के लिए कार्य करने जा रहे थे। पुलिस जाँच में जुट गई है।

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...