डॉ० संध्या नेगी के निधन पर रोटरी क्लब ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, रोटरी क्लब के प्रवक्ता गोपाल बंसल ने कहा कोटद्वार ने एक शिक्षाविद को खो दिया।

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार की एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमे क्लब की कमर्ठ व जुझारू सदस्या डा• संध्या नेगी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया ।
रोटरी भवन मे आयोजित उक्त बैठक मे वक्ताओ ने कहा कि श्रीमती संध्या नेगी एक कमर्ठ एवं जुझारू महिला थी । वे निरंतर रोटरी के प्रत्येक कार्यक्रमो व बैठको मे शामिल होती थी तथा तन ,मन व धन से सहयोग करती थी । वक्ताओ ने कहा कि डा• नेगी शिक्षा जगत मे उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्यो के लिए जानी जाती तथा वे हमेशा सामाजिक कार्यो मे प्रतिभाग करती थी ।उनकी क्षतिपूर्ति कभी पूरी नही हो पायेगी ।
बैठक मे उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभु से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और उन्हे अपने चरणो मे स्थान दे तथा सभी परिवार जनो को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।
बैठक की अध्यक्षता गुरूबचन सिंह व संचालन सचिव डी पी सिंह ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष गुरूबचन सिंह ,सचिव डी पी सिंह , कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, वाई पी गिलरा,अनीत चावला, अशोक अग्रवाल , गोपाल बंसल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, विपिन बक्शी , ऋषि ऐरन,विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर,अनिल भोला,अमित अग्रवाल,दिनेश रस्तोगी ,भुवनेश कुंज अनुराग अग्रवाल, राजेश गुप्ता , मनीष अग्रवाल,धनेश अग्रवाल,धीरजधर बछवाण, संजीव अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल ,नरेश अग्रवाल, बीना रावत,दिनेश चन्द्र, शरत चन्द्र गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता ,अभय रावत इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।
गोपाल चन्द्र बंसल
प्रवक्ता

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...