जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार आयोजित होगा ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम

Date:

Share post:

जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार आयोजित होगा ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम

सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य
जनपद में आम नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के परिप्रेक्ष्य में अब प्रत्येक सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से प्रशासन आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करेगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। जटिल एवं बहु-विभागीय प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित कर उनकी नियमित समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास पारदर्शी, उत्तरदायी एवं संवेदनशील व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ हो। उन्होंने अधिकाधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ प्रस्तुत करने की अपील की है।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...