गरिमामयी भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों के संगठन पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने नव नियुक्त एएसपी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों की सार्थक चर्चा।

Date:

Share post:

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने नव नियुक्त एएसपी से मुलाकात की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की:मित्रो
आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई जब नए अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साहब को बुके प्रदान किया गया। यह एक सुंदर और सम्मानजनक पल था जिसने हमें पूर्व सैनिकों के मान और सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

आज की मुलाकात में एडिशनल सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस के साथ विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों के विषय में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। साहब ने आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के हितों की रक्षा की जाएगी और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 यह एक सकारात्मक कदम है जो पूर्व सैनिकों के मान और सम्मान को उनके गरिमामय कार्यों के साथ समाज में उनकी प्रतिष्ठा को अक्षुण्य बनाने में मदद करेगी,पूर्व सैनिकों के मान सम्मान को बढ़ावा देने वाले कार्य होंगे तथा हमारे गरिमामयी सेना के वर्तमान तथा पूर्व सैनिकों के मान सम्मान पर तथा उनके साथ यदि कोई अभद्रता होती है तो उसके विरुद्ध कानून सम्मत कठोर कार्यवाही की अपेक्षा पूर्व सैनिक संघर्ष समिति करती है। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति का कहना है कि हमें उम्मीद है कि यह सकारात्मक तथा सार्थक पहल पूर्व सैनिकों के जीवन में उनके मान सम्मान को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण और सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह साब और अनसूया प्रसाद सेमवाल उपस्थित थे।

महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार।

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...