वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में पंचायत घर में किसाने की एक बैठक पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में हुई इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के पात्र किसान परिवारों के फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया उद्यान विभाग से फार्मर रजिस्ट्री प्रभारी सागर चौधरी, न्याय पंचायत लछमपुर के कृषि प्रभारी अजय कुमार ने दर्जनों किसानों के फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन किया जैसे की प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के सालाना किसानों को ₹6000 मिलता है यानी हर चार महीने में₹2000 इससे गरीब किसानों को काफी राहत मिलती है जो भारत सरकार सीधा खाते में भेजती है भारत सरकार के निर्देशानुसार जो पात्र किसान है उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया जाता है ताकि उनको आगे भी अनेक योजना का लाभ मिल सके इस अवसर पर वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि क्षेत्र में जिन किसान भाई बहनों ने अपना फार्मर रजिस्ट्री नहीं की है वह अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक होगा किसी भी सीएससी सेंटर में जाकर अपना फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन अवश्य कर ले ताकि उनको पीएम किसान सम्मन निधि की जो धनराशि मिलती है।
उसमें दिक्कतों का सामना न करना पड़े पार्षद सुखपाल शाह ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग से अनुरोध किया कि न्याय पंचायत स्तर सिविर लगाकर गोष्टी कर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से जोड़ें काफी किसानों के खातों में किसान निधि नहीं आ पा रही है बहुत से किसान ऐसे हैं जो बहुत ही छोटे हैं जिनके पास एक बीघा भूमि है या इससे काम भी है तथा वह दूसरे बड़े किसानों के खेत को बटाई पर करते हैं लेकिन उनको इसका लाभ नहीं मिल पाता है उन छोटे किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए जबकि भारत सरकार की गाइडलाइन में छोटे किसान के पास कितनी भूमि होनी चाहिए इसका कहीं पर भी उल्लेख नहीं है मगर विभागिय कर्मचारी छोटे किसानों के फ़ाइल में हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं इसका नुकसान उन छोटे किसानों को हो रहा है जो वाक्य में बहुत ही जरूरतमंद है इस अवसर पर कृषक नयन सिंह बिष्ट, चंद्रवीर, सुरेश चंद, हीरामणि, गजेंद्र सिंह, अनसिया देवी, बलवीर रमेला, पूरन सिंह, दलबीर सिंह, चंद्र सिंह, रणवीर सिंह, आदि बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया





