किताबों की खरीद पर मनमानी का विरोध, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी पौड़ी को दिया गया ज्ञापन

Date:

Share post:

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी पौड़ी को दिया गया ज्ञापन

कोटद्वार, 01 अप्रैल 2026 – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पौड़ी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में निजी विद्यालयों द्वारा किताबों की खरीद के संदर्भ में अभिभावकों की समस्याओं को उठाया गया।

 ज्ञापन में कहा गया है कि अप्रैल से कापी किताबों की खरीद के लिए अभिभावक लंबी लाइनों में खड़े हैं, क्योंकि प्रत्येक निजी स्कूल की कापी और किताबों की बिक्री एक निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने के लिए विवश हो रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि स्टेशनरों के द्वारा उपरोक्त बिल कच्चे कागजों में दिए जा रहे हैं, जिससे टैक्स की चोरी की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।
अतः जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबधित विभाग को देने की कृपा करें, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में नंदन सिंह, गोपाल सिंह, जीत सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, ऐ पी मेंदोला और शिव प्रसाद आदि उपस्थित थे।

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष,
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...