कोटद्वार में गैस एजेंसियों के साथ बैठक, जमाखोरी व दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Date:

Share post:

घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क

कोटद्वार में गैस एजेंसियों के साथ बैठक, जमाखोरी व दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी के निर्देश


जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गयी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र की गैस एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में उपजिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दुरुपयोग की किसी भी स्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियां जिला पूर्ति विभाग द्वारा गठित निरीक्षण टीम के साथ समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो, इसके लिए एजेंसियां अपने गोदामों में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण सुनिश्चित करें और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। उपजिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। साथ ही उन्होंने नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक तथा बाटमाप निरीक्षक को निर्देश दिए कि गैस गोदामों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नियमित औचक निरीक्षण किया जाए। यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में नगर निगम कोटद्वार एवं नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्र के गैस एजेंसी प्रबंधक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, नायब तहसीलदार कोटद्वार, बाटमाप निरीक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...