*कोटद्वार नगर में सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से एक जागरूक रैली निकाली*

Date:

Share post:

कोटद्वार नगर में सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से एक जागरूक रैली निकाली गई, जिसमें समाज में फैली तीन समस्याओं का निवारण करने का प्रयास किया गया।

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारे लगाकर और पोस्टर दिखाकर समाज में यह संदेश दिया कि दिवाली को पटाखा मुक्त बनाकर पर्यावरण की रक्षा करें, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सतर्क रहें तथा नशे और तंबाकू के सेवन से दूर रहें । रैली शहर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरी।

नगर के झंडा चौक में छात्रों द्वारा ‘प्रदूषण मुक्त दिवाली’ एवं ‘साइबर ठगी से बचाव’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित नागरिकों को गहराई से प्रभावित किया । इन नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचा।

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम है।

Related articles

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण* क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में चलाया गया अभियान*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को...

*डॉ० पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता...

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के...

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...