कोटद्वार: कोटद्वार के प्रतिष्ठित आर पी पब्लिक स्कूल तेलीपाडा़ की छात्रा वंशिका चौहान का राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हुआ चयन

Date:

Share post:

कोटद्वार की वंशिका नागालैंड में दागेगी गोल , हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन
श्री सिद्धब्ली क्लब कोटद्वार की फुटबॉल खिलाडी वंशिका चौहान का चयन प्रदेश की जुनियर फुटबॉल टीम में हुआ है |
वार्ड नंबर 27 दुर्गापुरी निवासी सुरेन्द्र चौहान और पत्नी मीणा चौहान की सुपुत्री
आर०पी स्कूल टेलीपाड़ा की 9वी कक्षा की छात्रा वंशिका चौहान शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम गाडीघाट कोटद्वार में फुटबॉल का प्रशिक्षण लेती हैें | वंशिका के फुटबॉल कोच श्री महेन्द्र रावत ने बताया दी है कि वंशिका ५ नवंबर को रुद्रपुर ट्रायल में चयनित हुई थी ओर २ सप्ताह के कैंप के पश्चात उनकी टीम आज रवाना हो गयी है l फुटबॉल संघ के सह सचीव सिद्धार्थ रावत ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की नागालैंड के डॉ. तालीमेरेन आओ जो कि स्वतंत्र भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पहले कप्तान थे और पेशे से चिकित्सक भी थे, उन्होंने 1948 के लंदन ओलंपिक में भारत का नेतृत्व भी किया था | ऐसी महान विभूति की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप उनके ग्रह राज्य नागालैंड में खेली जानी है जिसमें उत्तराखंड अपना पहला मुक़बाला २२ नवंबर को हॉस्ट टीम नागालेंड के खिलाफ , २४ नवंबर को पंजाब के खिलाफ ओर अंतिम लीग मुकाबला २६ नवंबर को अंडमान ओर निकोबार के साथ खेलेगा | अंतराष्ट्रीय फुटबॉल कोच श्री सुनील रावत , सेवानिवृत लेफ्टिनेंट करनल चन्द्र पाल पटवाल ,आर पी स्कूल के प्रधानाचार्य कुँवर अजीत सिंह , स्पोर्ट्स स्टेडियम इंचार्ज श्री श्याम डांगी , सुशील रावत ,ऋतिक नेगी एवं समस्त स्पोर्ट्स स्टेडियम कोचिंग स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित करी हैें l

Related articles

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...

कोटद्वार:वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।...