कोटद्वार:सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तृतीय दिवस में मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन !

Date:

Share post:

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तृतीय दिवस में मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन !
आज दिनांक 11 जनवरी 2024 दिन शनिवार को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के तीसरे दिन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया | मतदाता जागरूकता हेतु एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें नारों तथा स्लोगन के द्वारा जनमानस को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया | रैली में कुछ प्रमुख स्लोगन तथा नारे इस प्रकार रहें – सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, जन जन को बताना है, शत प्रतिशत मतदान कराना है, नर हो या नारी करो मतदान भारी, मतदान मेँ हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी, देश को अब सजाना है, मतदान करने जाना है, किसी के झांसे में ना आना, सोच समझ कर बटन दबाना | आज के दिन का शुभारम्भ प्रातःकालीन प्रार्थना के साथ हुआ , व्यायाम के पश्चात दैनिक आख्या प्रस्तुत की गई, उसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्येकर्म अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह जी मतदान की महत्वता पर अपने विचार केंद्रित किए तथा मतदान को स्वस्थ लोकतंत्र का आधार बताया | आज के कार्येकर्म के बौद्धिक सत्र मैं मुख्य अतिथि श्री पारितोष रावत जी, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड रहे | श्री पारितोष रावत जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐतिहासिक प्रष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए इसको महत्व को बताया तथा सभी से राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को जानकार उन्हें पूरा करने के लिए कहा | आज के कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि आधारशिला फाउंडेशन से श्री दलजीत सिंह जी रहे उन्होंने रक्तदान महादान विषय पर व्याख्यान दिया तथा सभी से नियमित रक्दान करने के लिए कहा | आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री हर्षित शर्मा जी कार्यक्रम अधिकारी भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, श्री रमाकांत कुकरेती जी प्रधानाचार्य तथा श्री राकेश मोहन ध्यानी जी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रिय सेवा योजना राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कण्व घाटी कोटद्वार एवं श्री आयुष जी स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने विचार साझा किये | राष्ट्रीय सेवा योजन शिविर में आज के मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्येक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह तथा डॉ. दिवाकर बौद्ध जी द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया! धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिवाकर बौद्ध जी द्वारा दिया गया | बौद्धिक सत्र के पश्चात अंतिम सत्र में स्वयं सेवियों के लिए विभिन्न क्रीड़ा गतिविधियां आयोजित की गयी तथा रात्रि भोजन के पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया | शिविर के तृतीय दिवस में श्री दलजीत सिंह, श्री रमाकांत कुकरेती, श्री राकेश मोहन ध्यानी, श्री आयुष, डॉ. वी.सी. शाह, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ.दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, श्री सुमन नेगी,श्री अजय रावत तथा महाविद्यालय के अनेक स्वयंसेवी उपस्थित रहे!

Related articles

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...

कोटद्वार:वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।...