कोटद्वार:पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार के द्वारा ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक कोटद्वार एवं पार्थ वेडिंग प्वाइंट, कोटद्वार में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Date:

Share post:

दिनांक 21 जून 2025 को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार के द्वारा ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक कोटद्वार एवं पार्थ वेडिंग प्वाइंट, कोटद्वार में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह दिन हमारे लिए एक गंभीर आत्मचिंतन और प्रेरणा का अवसर लेकर आया है, खासकर उत्तराखंड के पूर्व सशस्त्र सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के समुदाय के लिए।

योग केवल एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का पुनः स्मरण है जिसे हमने अपने जीवन की व्यस्तता में कहीं खो दिया था। आज, जब हम सेवा निवृत्ति के बाद एक नया अध्याय शुरू कर चुके हैं, तो योग न केवल व्यायाम है, बल्कि आदर्श जीवन जीने की कला बनकर हमारे सामने खड़ा है।

योग का अर्थ है शरीर, मन और आत्मा का संतुलन। यह हमें पुनः ऊर्जा, उद्देश्य और स्थिरता प्रदान करता है। योग के माध्यम से हम अपने जीवन में चार-स्तरीय संतुलन स्थापित कर सकते हैं:
  1. शारीरिक स्वास्थ्य
  1. मानसिक स्थिरता
  2. बौद्धिक जागरूकता
  3. आत्मिक शांति सेवानिवृत्त जीवन में योग हमें स्वस्थ और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है। यह हमें तनाव, अकेलापन और मानसिक अवसाद से लड़ने में भी सहायक होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कमांडर (नेवी) सुरेंद्र सिंह रावत, जिनमें श्रीमती ललिता, लता, सुशीला गुसाईं, देवेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ताजबर सिंह गुसाईं, बलबीर सिंह, सतीश जोशी, भारत सिंह नेगी, चंदन सिंह, सुरबीर खेतवाल, मोहन सिंह, ध्यान सिंह बिष्ट, रतन सिंह, राजमोहन सिंह, चंदर मोहन सिंह राणा, नितिन, प्रदीप, शिव सिंह भंडारी एस एस रावत, सूरज सिंह, संगीता और सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

महेंद्र पाल सिंह
अध्यक्ष
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त खबर साझा की गई।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...