*कोटद्वार:कोटद्वार के प्रसिद्ध समाजसेवी दिनेश एलावादी तथा बालाजी मंदिर समिति के सहयोग से हिन्दू पंचायती धर्मशाला में बाबा की रसोई का हो रहा आयोजन*

Date:

Share post:

निकट झंडा चौक स्थित हिंदू पंचायती धर्मशाला के पास “बाबा की रसोई” सेवा का संचालन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक नियमित रूप से किया जा रहा है। इस सेवा के अंतर्गत भोजन प्रसादी जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाती है ।

सेवा के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा सेवा कार्य में सहयोग भी प्रदान करते हैं। “बाबा की रसोई” का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को आगे बढ़ाना है। आयोजन में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं और व्यवस्था को सफल बनाने में अपना योगदान देते हैं।

सेवा समिति द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करें तथा जरूरतमंद लोगों तक भोजन प्रसादी पहुंचाने में सहभागी बनें।

सम्पर्क सूत्र – श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...