कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना लडेंगे महापौर पद का चुनाव? विगत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से हारी भाजपा की उम्मीदों को पंहुचा सकते हैं नुकसान

Date:

Share post:

कैप्टन धस्माना लडेंगें महापौर चुनाव? भाजपा को होगी दिक्कत: भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ में जिला संयोजक रहते पूर्व सैनिकों को भाजपा से जोड़ने वाले कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद पर दावा ठोक सकते हैं, विगत चार साल से बालासौड़ वार्ड से घर घर सम्पर्क और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आमजन से जुड़कर कैप्टन धस्माना इस बार पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके थे लेकिन बालासौड़ सीट के महिला सामान्य होने से कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना सहित कई उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगी तथा विगत चार साल की चुनावी तैयारी यूँ ही जाया हो रही है, इसे देखते हुए कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना इस बार मेयर पद पर दावा ठोकने का मन बना सकते हैं। बालासौड़ क्षेत्र में कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना की आम लोगों के बीच बेहतर छवि है लोगों के साथ सहयोग सहभागिता और सुख दुख मे वे खड़े नजर आते रहे हैं जिससे बालासौड़ क्षेत्र में उनके समर्थकों की तादाद काफी अच्छी है अगर कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना मेयर पद पर चुनाव लड़ने को तैयार हुए तो भाजपा को यहाँ अच्छा खासा नुकसान होना तय है तथा विगत नगर निगम चुनाव कांग्रेस से बुरी तरह से हारचुकी भाजपा के लिए यहशुभ संकेत तो कतई नही माना जायेगा।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...