“कवियत्री संतोष मिश्रा ‘सोनी’ को मिला राष्ट्र विभूति सम्मान 2025”
रुड़की, उत्तराखण्ड। फोनेक्स यूनिवर्सिटी तथा योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट रुड़की हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित "राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह 2025" में 02 नवंबर 2025 को कवियत्री संतोष मिश्रा 'सोनी' को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्र विभूति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
रुड़की स्थित फोनेक्स यूनिवर्सिटी के सेमिनार सभागार मे आयोजित कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक एवं समाजसेवी श्री संजय वत्स जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहीद-ए -आजम सरदार भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह जी थे।
विशिष्ट अथिति श्री बीएल यादव जी, फोनेक्स यूनिवर्सिटी रुड़की के युवा चेयरमैन डॉ. चैरब जैन, डॉ नवीन खन्ना, डी. के. शर्मा आदि की गरिमामय उपस्थिति मैं देश के 17 राज्यों के अलग-अलग क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन के लिए 107 प्रतिभाओं को राष्ट्र विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रत्येक सम्मानित सदस्य को सम्मान में सम्मान-पत्र, प्रतीक चिन्ह, दीवार घड़ी, एवं चाबी का छल्ला प्रदान किया गया। इससे पहले प्रत्येक विभूति को तिलक लगाकर तथा दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान पाकर कवयित्री संतोष मिश्रा 'सोनी' स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी आयोजकों, पदाधिकारीगणों एवं इस सम्मान समारोह के संयोजक शिक्षक संजय वत्स का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।



