कोटद्वार: कोटद्वार को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए पहचान दिलाने वाले ख्यातिप्राप्त स्कूल व्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में स्काउट एंव गाइड शिविर का शुभारंभ

Date:

Share post:

ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में हुआ स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ

आज, 11 दिसम्बर, 2024 को गाड़ी घाट, कोटद्वार स्तिथ ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ I स्काउट और गाइड एक शैक्षणिक प्रक्रिया है l इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, समाज सेवा एवं देशभक्ति के मूल्यों का विकास करना एवं सामाजिक सेवा एवं रोमांचक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना है l

शिविर को दो वर्गों में, वरिष्ठ वर्ग एवं कनिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया l वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों को एवं कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों को रखा गया है l वरिष्ठ वर्ग का शिविर 3 दिनों, 11 दिसम्बर, 2024 से 13 दिसम्बर, 2024 तक चलेगा एवं कनिष्ठ वर्ग का शिविर भी तीन दिनों , 14 दिसम्बर, 2024 से 16 दिसम्बर, 2024 तक चलेगा I

शिविर का प्रारंभ दिनांक 11 दिसम्बर, 2024 को विद्यालय निदेशिका डॉक्टर कुमुद चतुर्वेदी एवं प्रबंधक डॉक्टर सुभाष चंद्र चतुर्वेदी के द्वारा सामुहिक रूप से ध्वजारोहण द्वारा किया गया l तत्पश्चात प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना, स्काउट गाइड ध्वज गीत एवं स्काउट गाइड प्रार्थना का गायन किया गया l

प्रथम दिन स्काउट छात्रों ने अपने लिए एवं गाइड छात्राओं ने अपने लिए बल्लियों के माध्यम से मचान का निर्माण कर उस पर बारी – बारी से चढ़ने का अभ्यास किया l

तत्पश्चात शिविर प्रशिक्षक श्री नितिन चौधरी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न अवसरों पर विभिन्न प्रकार की तालियां बजाना सिखाया एवं दिन के अंत में क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वारा उनका शारीरिक विकास व मनोरंजन किया गया l

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...