मोटर नगर निर्माण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने किया प्रदर्शन

Date:

Share post:

उत्तराखंड क्रांति दल कोटद्वार ने 12 वर्ष से निर्माण हेतु लंबित मोटर नगर में धरना दिया, प्रदर्शन किया और सभा का आयोजन भी किया । इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और संरक्षक डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का 2001 से लक्ष्य रहा है कि कोटद्वार को स्वच्छ और सुंदर नगर में परिवर्तित किया जाए और देवी रोड पर मोटर नगर को राज्य स्तरीय बस टर्मिनल तथा एक सुंदर मार्केट के रूप में विकसित किया जाए, परंतु भाजपा व कांग्रेस की कोटद्वार निर्माण विरोधी नीतियों के और नियत के कारण कोटद्वार का वास्तविक विकास नहीं हो सका ।

उन्होंने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है 2013 के बाद नगर आयुक्त कोटद्वार ने पहली बार मोटर नगर निर्माण में लापरवाही बरतने वालेअधिकारियों ,नेताओं पर कानून कार्यवाही हेतु अधिवक्ताओं की राय ली जाएगी,जैसा काम चलाऊ बयान दिया ।। इससे साबित होता है कि नगर निगम कोटद्वार के अधिकारी और शहरी विकास विभाग का मंत्री मोटर नगर निर्माण नहीं करना चाहते ।परंतु यूकेडी के दबाव में मोटर नगर को इनको बनाना पड़ेगा।
यूकेडी के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह रावत ने मोटर नगर निर्माण का दोषी 2013 से लेकर अब तक के कोटद्वार के विधायकों को और सांसदों को बताया। उन्होंने कहा की मोटर नगर के निर्माण को भाजपा और कांग्रेस ने राजनीति का शिकार बना दिया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदार की पारस्परिक मित्रता को नगर निगम कोटद्वार के लिए घातक बताया।
महानगर अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने नगर निगम के मेयर अधिकारी और शहरी विकास मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र मोटर नगर का निर्माण नहीं हुआ तो उत्तराखंड क्रांति दल बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

यूकेडी नेता सत्य प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य मोटर नगर निर्माण करना नहीं है बल्कि 2027 के चुनाव को देखकर चुनावी लाभ लेने के लिए खोखले बयान देने की है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रवेश चंद्र नवानी, सत्यपाल सिंह नेगी, हरीश द्विवेदी ,भारत मोहन काला ,पुष्कर सिंह रावत , पंकज उनियाल ,अशोक कण्डारी, सतपाल नेगी, प्रदीप नेगी ,विनोद चौधरी, दीपक ,हरेंद्र रावत, विनोद सिंह ,दिनेश सिंह,कुलदीप तोमर नरेंद्र नेगी बिनोद अग्रवाल, संजू कश्यप इक्रामुदिनआदि धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...