*आये दिन रात चलती बसों में चोरी करने वाले उच्चकों को पुलिस ने धर दबोचा और पहुँचाया जेल की सलाख़ों के पीछे*।

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

आये दिन रात चलती बसों में चोरी करने वाले उच्चकों को पुलिस ने धर दबोचा और पहुँचाया जेल की सलाख़ों के पीछे।

नैनीताल।। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास से चलने वाली बसों में आये दिन रात चोरी करने वाले उच्चकों को पुलिस ने समान सहित धर दबोचा और जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। जिस पर आम जनमानस द्वारा पुलिस की चारों ओर प्रसँशा हो रही है।

मीडिया से रुबरु होते हुए एस पी प्रकाश चन्द्र ने बताया कुछ दिनों से संज्ञान में आया था कि चलती बसों में यात्रियों के बैग काटकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी की जा रही है तो पुलिस ने जाल फैलाकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर
तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए।

मामले में पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामला उस वक्त सामने आया जब महिला कांस्टेबल सोनिया ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि रोडवेज बस में यात्रा के दौरान अज्ञात चोरों ने उनके ट्रॉली बैग से सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

घटना के बाद एसएसपी नैनीताल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया। पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और अब तीन और आरोपियों को दबोच लिया है।गिरफ्तार आरोपियों में सईद खान, इसरत अली उर्फ बड्डा और यामीन उर्फ भुल्लड़ शामिल हैं।

ये सभी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके, और चेन शामिल हैं, बरामद किए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि ये आरोपी पहले भी हल्द्वानी, मुखानी और कालाढूंगी थाना क्षेत्रों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इससे पहले इस गिरोह के सदस्यों ने रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन और बस यात्रियों को भी अपना निशाना बनाया था।

पुलिस टीम ने गिरोह के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस ऑपरेशन में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भूमिका निभाई।

Related articles

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...

कोटद्वार:वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में,एक पेड़ मां के नाम, हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।...