आज कोटद्वार स्थित प्रगति वैडिंग प्वॉइंट पदमपुर सुखरो मे *सन्देश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था (रजि0) गायक/संगीतकार – संजय सिंह रावत द्वारा एक फिल्म विमोचन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Date:

Share post:

आज कोटद्वार स्थित प्रगति वैडिंग प्वॉइंट पदमपुर सुखरो मे *सन्देश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था (रजि0) गायक/संगीतकार – संजय सिंह रावत द्वारा एक फिल्म विमोचन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़वाल राइफल से सेवा निवृत्त बलबीर सिंह नेगी के गांव बंदूण- पास्ता और जीवन पर आधारित संजना पहाड़ी के बैनर तले बनी (शॉर्ट फिल्म) “कहानी एक गांव की”(BSN Life a Real Story’Short film) जिसके निर्माता बलबीर सिंह नेगी और निर्देशक संजय सिंह रावत है। फिल्म “कहानी एक गांव की” का उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, कोटद्वार की पूर्व महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी व विजय रावत यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष फिल्म का विमोचन संयुक्त रूप से किया। संजना पहाड़ी बैनर तले बनी फिल्म कई घटनाओं पर आधारित है।साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल ही जीवन है, पलायन, शिक्षा, धार्मिक स्थलो की साफ सफाई, अपने जीवन शैली व संस्कृति की झलकियों को दर्शाती है। कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि फिल्म “कहानी एक गांव की” को निर्देशक संजय सिंह रावत द्वारा बखूबी बेहतरीन बनाने का प्रयास किया गया है। फिल्मांकन से लेकर गीत-संगीत, और गायक संजय सिंह रावत द्वारा गाया गया टाईटल सोंग “मेरी जन्मभूमी, मेरी मातृभूमि, तेरी याद ऐगै मे आज” को बहुत ही सुन्दर गाया गया है। जो कि हृदय को व्याकुल करता मानो अपनी आवाज़ से पहाड़ की खुद और विडंबना को दर्शाता है। कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने साथ मे उन लोगों से जो लोग पहाड़ो से पलायन कर गए । उनसे भी अपने पहाड़ो मे आना जाना, बोलि भाषा, रीति रिवाज व संस्कृति को बचाए व संरक्षित रखने का आग्रह किया। साथ ही संजना पहाड़ी बैनर तले बनी फिल्मकहानी एक गांव की* को उत्तराखण्ड की जनता से देखने की अपील की।फिल्म बलबीर सिंह नेगी के जीवन,परिवार और गांव से जुड़ी है। फिल्म के निर्देशक संजय सिंह रावत ने कहां कि, कहीं न कहीं फिल्म मे कहानी, संगीत, कामेडी, भावुकता और खास तौर पर गायक संजय सिंह रावत द्वारा गाया गया गीत “मेरी जन्मभूमी, मेरी मातृभूमि, तेरी याद ऐगै मे आज दर्शको को जरूर पसन्द आयेगा । साथ ही फिल्म मे बैकग्राउंड मे एंकर की आवाज भी संजय सिंह रावत की है।इस अवसर पर लोकगायिका संजना गुंसाई, बलबीर सिंह नेगी, कपिल नेगी,दीपक पंवार, धीरज बिष्ट पूर्व सैनिक, गणेश नेगी प्रदेश सचिव, राजीव कपूर, नीरज बहुगुणा, सुनील सेमवाल, अमितराज, राकेश शर्मा, बीना देवी पार्षद, धर्मेन्द्र, सुरेन्द्र नेगी, प्रमोद रावत,कल्पेश्वर, सतेंद्र नेगी, मानशेर सैनी समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...