आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

Date:

Share post:

आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

मिश्रित आबादी/संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर अराजक तत्वों व शांति भंग करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने का दिया जा रहा स्पष्ट सन्देश।

आगामी नगर निकाय चुनाव को बिना किसी डर, भय, लालच व किसी प्रलोभन के निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने व लोगों में सुरक्षा की भावना को प्रबल करने हेतु सम्बन्धित क्षेत्रों में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सम्बन्धित राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह,क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल व श्रीनगर में पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्री तुषार बोहरा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता से आगामी आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी भी राजनैतिक पार्टी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव में न आने, किसी प्रकार का उपहार प्राप्त न करने हेतु तथा अधिक से अधिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गयी। साथ ही फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को भयमुक्त होकर बिना किसी दबाव के मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया, वहीं दूसरी ओर असामाजिक व अराजक तत्वों को भी सख्त हिदायत दी जा रही है कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जनपद पुलिस द्वारा किए जाने वाले फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तैयार है और लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनमानस भी बेझिझक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।

Related articles

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...