वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड मे आजकल जंगली हाथियों द्वारा गेहूं की खडी़ फसल को रौंदा जा रहा है, बीती रात वार्ड 37 पश्चिमी झंडीचौड के कृषक पुष्पा देवी, और रघुवीर सिंह की खाड़ी गेहूं की फसल को हाथियों द्वारा रोंद डाला गया। वार्ड 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि शाम ढलते ही जंगली जानवर हाथी, सुअर नीलगाय जंगल से सटे हुए किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं ना ही वन विभाग के कर्मचारी रात्रि ग्रस्त पर आते हैं ना ही वन विभाग द्वारा जंगल से सटे हुए किसानों को पटाखे, गांधी बंदूक, गंधक पोटाश दिया जा रहा है।
पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि लंबे समय से वार्ड 37 के किसान जो जंगल से सटे हुए हैं हाथी सुरक्षा दीवार की मांग करते आ रहे हैं मगर शासन प्रशासन किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है ,पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण को जंगल से सटे हुए किसानों ने दीवार के लिए के लिए प्रस्ताव दिया था मगर उसमें भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
2003 पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी ने पावर फेंसिंग बाड लगवाई थी मगर वन विभाग के रखरखाव के अभाव में वहां बाढ़ टूट गई एक और जहां माननीय प्रधानमंत्री जी किसानों के लिए आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजना चल रही है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड सरकार किसानों के हित को देखते हुए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
पार्षद सुखपाल शाह ने शासन प्रशासन से वन विभाग से अनुरोध किया कि वार्ड 37 वार्ड 39 जंगल से सटे हुए किसानों को पटाखे, गांधी बंदूक गंधक पोटाश वह टॉर्च वितरित की जाए ताकि किसान अपनी फसल की सुरक्षा कर सके व वन विभाग रात्रि में जंगल से सटे हुए वार्डों में गस्त करे साथ ही वन विभाग पटाखे वितरित करें



