राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में नमामि गंगे इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए | प्रात: पूर्वी नयार नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर आरती की गयी | उसके पश्चात नदी तट पर स्थित थपलेश्वर महादेव मंदिर में पौधारोपण किया गया |

नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ विवेक रावत ने इस वर्ष की थीम पर बताते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है, जो हमारे पीने के पानी, हमारे खाने के खाने और हमारे शरीर में समा रहा है | हमें प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना है | प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े एवं प्लास्टिक के बर्तनों के स्थान पर स्टील के बर्तनों का प्रयोग करना है | इस अवसर पर जखोला ग्राम के वन सरपंच ललिता प्रसाद ने नदियों के हमारे जीवन में महत्व को इंगित करते हुए कहा कि नदियाँ हमारे सभ्यता एवं संस्कृति की वाहक है | इसे बचाना अपने संस्कृति को बचाना है | महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ प्राचार्य डॉ योगेन्द्र चन्द्र सिंह के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया | इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे |

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...