आर.पी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Date:

Share post:

आर पी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा विद्यालय प्रांगण में आयोजित। द्वितीय श्रीमती राजबाला शर्मा अंतर विद्यालय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों द्वारा प्रतिभा किया गया। कल खेले गए मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल, MKVN पब्लिक स्कूल, डैफोडिल पब्लिक स्कूल एवं ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल ने अपने सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चरण में प्रवेश प्राप्त किया।

अपने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने MKVN को 2 – 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल डैफोडिल पब्लिक स्कूल एवं ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें डैफोडिल पब्लिक स्कूल ने ब्लूमिंग वेल को 2 – 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मुकाबले में नवयुग पब्लिक स्कूल ने डैफोडिल पब्लिक स्कूल को 2- 0 से हराकर द्वितीय श्रीमती राजबाला शर्मा अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता को अपने नाम किया।

आज हुई इन मुकाबले में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जेल सुपरिंटेंडेंट बिजनौर डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव एवं कोटद्वार महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर श्रीवास्तव रहे दोनों मैचो में स्कोरर की भूमिका प्रसिद्ध स्कोर धीरेंद्र कंडारी द्वारा की गई जबकि मैचो का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसांई द्वारा अपनी आवाज में सुनाया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ के उद्देश्य से आयोजित।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभा हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुंवर अजीत सिंह द्वारा सभी खिलाड़ियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं भविष्य में भी इस आयोजन को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में विनोद रावत, प्रतिभा, सतीश मौर्या ,सूरज रमोला, अशोक ज़खमोला, पवनीश चंदोला, चिराग कुकरेती, विवेकानंद विद्यालय के खेल पर शिक्षक सुशील रावत शिवम घिल्डियाल आदि खेल प्रशिक्षकों ने अपना योगदान दिया।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...