राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में दिनांक 23 मार्च 2026 को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि माननीय विधायक लैंसडाउन विधानसभा तथा श्री सिद्धबली मंदिर के महंत आदरणीय श्री दिलीप सिंह रावत जी रहे । विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ के प्रधानाचार्य सोहन लाल शाह तथा राजकीय इण्टर कॉलेज कण्वघाटी के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री राकेश मोहन ध्यानी जी रहे । दिलीप सिंह रावत ने महाविद्यालय की प्रशंसा की तथा छात्र छात्राओं से संस्कार युक्त होकर देश निर्माण करने का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षा के साथ साथ खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि सोहन लाल शाह ने छात्र छात्राओं को प्रत्येक क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त करने को कहा तथा खेल के द्वारा स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीशचन्द् सर ने महाविद्यालय की आख्या प्रस्तुत की तथा सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को अनुशासित रहकर क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कहा। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दिवाकर बौद्ध जी ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र तथा छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, गोला फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, कैरम बोर्ड तथा शतरंज की प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी उन्होंने प्रत्येक खेल के नियमों की जानकारी दी।

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंच संचालन डॉ. गीता रावत शाह तथा डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आंनद सिंह घिल्डियाल, गीता लखेड़ा, शशि देवी, राकेश मोहन ध्यानी, दीपक सुयाल, अम्बेश पंत, संदीप बिष्ट, इंदु नौटियाल, खेल प्रशिक्षक ध्यानी जी एवं जखमोला जी , महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार मित्तल, प्रो. विमल कुकरेती, डॉ. गीता रावत, डॉ. इंदू मलिक, डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. कविता अहलावत, डॉ. अंजू थपलियाल, डॉ. गीता, डॉ.दीप्ति मैठाणी, डॉ. दीपाली रतूड़ी डॉ. आंचल, आकांक्षा, भरत सिंह रावत, भरत सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी, डॉ किशोर, आशीष धीमान, सुशील पटवाल, जयदेव सिंह, जयदीप सिंह नेगी, आशुतोष रावत,सुमन नेगी, अजय रावत, जितेंद्र, पवन, सन्नी नेगी, रोहन वेद, संजय कंडारी, रविन्द्र गुसाईं, रानी तथा समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

*कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित*

कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के कांडा मल्ला में वीरबाला...

*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से...

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर...

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...