रैंबो पब्लिक स्कूल चौरास के स्कूली छात्र छात्राओं को आपराधिक क्रियाकलापों से बचने के, ट्रैफिक नियमों व ड्रग्स जागरुकता के सम्बन्ध में श्रीनगर पुलिस ने किया जागरूक|

Date:

Share post:

रैंबो पब्लिक स्कूल चौरास के स्कूली छात्र छात्राओं को आपराधिक क्रियाकलापों (साईबर अपराध आदि) से बचने के, ट्रैफिक नियमों व ड्रग्स जागरुकता के सम्बन्ध में श्रीनगर पुलिस ने किया जागरूक|

छात्र छात्राओं को पुलिस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के टिप्स के साथ-साथ पढ़ाई में सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करने के लिये किया गया प्रेरित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में युवा पीढ़ी को नशे से होने वाले दुष्प्रभाओं, साइबर क्राइम/फ्रॉड से बचने व ट्रैफिक नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आज 22.04.2025 को रैंबो पब्लिक स्कूल चौरास के स्कूली छात्र छात्राओं को आपराधिक क्रियाकलापों (साईबर अपराध आदि) से बचने के, ट्रैफिक नियमों व ड्रग्स जागरुकता के सम्बन्ध में श्रीनगर पुलिस से उ0नि0 मुकेश गैरोला प्रभारी चौकी श्रीकोट व हेड कान्स. चरण सिंह द्वारा जागरुक किया गया। साथ ही पुलिस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी व भर्ती के टिप्स देकर छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया।

  1. साईबर फ्रॉड वर्तमान में देश की सर्वप्रथम समस्या बनी हुयी है, प्रत्येक व्यक्ति साईबर फ्रॉड का शिकार किसी न किसी रुप में हो रहा है। साईबर फ्रॉड में व्यक्ति कई प्रकार से आता है। अंजान व्यक्ति के ऑनलाईन वीडियो कॉलिंग व ऑडियो कॉलिंग को एवाईड करने के लिये प्रेरित किया गया|
  2. छात्र-छात्राओं को एण्ड्रोईड फोन का सही प्रकार से इस्तेमाल करने, मेल आई.डी. के पासवर्ड को सही तरीके से क्रियेट करने, सोशल साईट्स (इन्सटाग्राम, फेसबुक आदि) पर अपनी किसी भी निजी जानकारी शेयर न करने, पहचान वालों को ही फॉलो व फ्रैण्ड रिक्वेस्ट एक्सैप्ट करने के लिये प्रेरित किया गया|
  3. वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट नाम की कॉल व किसी भी कॉल आने पर 1930 व नजदीकी थाना, चौकी पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिये प्रेरित किया गया।
  1. इसी प्रकार स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। साथ ही स्कूल में मौजूद परिजनों को नाबालिक बच्चों को बालिग होने तक वाहन न देने व यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरुक करते हुये बच्चों को बिना ड्राईविंग लाईसेंस के बिना वाहन न चलाने के लिये प्रेरित किया गया|
  2. छात्र-छात्राओं को अच्छी पढ़ाई करने, पाजिटिव कार्य करने के टिप्स देकर अच्छे कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।
  3. छात्र-छात्राओं से जागरुकता कार्यक्रम में जागरुक विषयों पर दी गयी जानकारी के सम्बन्ध में प्रश्नोत्तर कर मंच पर बुलाकर उत्साहवर्धन किया गया। जिनमें छात्रायें अम्बिका, अन्वेषा व छात्र अभिनव, रुद्राक्ष चमोली आदि द्वारा जवाब दिया गया। उक्त जागरुकता कार्यक्रम में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास की प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती रेखा उनियाल, मैनैजर श्री रिदिश उनियाल, अध्यापक व स्कूली छात्र-छात्रायें मौजूद रहीं।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...