R.P Public School में गणतंत्र दिवस समारोह: उत्कृष्ट विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई

Date:

Share post:

आज दिनांक 26.01.2025 को आरपी पब्लिक स्कूल, न्यू तेलीपाड़ा कॉलोनी, कोटद्वार के विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रवृत्ति के रूप में प्रत्येक विद्यार्थी को ₹20,000 की राशि प्रदान की गई। इस वर्ष छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में ग्रेशी अग्रवाल, प्रियंक चौधरी, रिया वर्मा, लोकेश अग्रवाल, और अश्विका सिंगल का नाम शामिल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुंवर अजीत सिंह ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में परितोषित प्राप्त छात्रों के अभिभावक और विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। साथ ही, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

स्काउट गाइड के छात्रों ने अपनी विशेष कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने सराहा। प्रधानाचार्य ने भविष्य में भी इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम को जारी रखने की घोषणा की।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...