सर्वोदय के प्रेणता जमुना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित परम आदरणीय स्वर्गीय मान सिंह रावत जी की 97 वी जयंती का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ किया गया|

Date:

Share post:

सर्वोदय के प्रेणता जमुना प्रसाद बजाज पुरस्कार से सम्मानित परम आदरणीय स्वर्गीय मान सिंह रावत जी की 97 वी जयंती का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ किया गया| जयंती समारोह में गाँधी विचारक तथा बालिका शिक्षा में अमुल्य योगदान दे रही लक्ष्मी आश्रम कौसानी से आई सुश्री नीमा वैष्णव जी को मान सिंह रावत सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया | शशि प्रभा मान सिंह सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मान स्वरुप 5100 रुपए की नगद धनराशि तथा चरखा विदुषी नीमा वैष्णव जी को प्रदान किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैती आंदोलन के सूत्रधार पदमश्री पुरस्कार से अलंकृत आदरणीय श्री कल्याण सिंह रावत जी रहे उन्होने सभी से पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की तथा सभी से पौधरोपण करने का विचार दिया | विशिष्ट अतिथि श्री योगेश धस्माना जी रहे उन्होने मान सिंह रावत जी के साथ बिताए अपने संस्मरण साझा किए तथा मान सिंह रावत जी को उत्तराखंड के गाँधी की संज्ञा दी | विशिष्ट अतिथि प्रो. डी.एस. नेगी सर ने मान सिंह रावत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी से मान सिंह रावत जी की शिक्षाओं को अपनाने का विचार दिया |विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय कुमार अग्रवाल जी ने सेवा को मानव जीवन का आधार बताया तथा सादगी से जीवन जीने के लिए कहा | सर्वोदय सेवक मान सिंह स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित विदुषी सुश्री नीमा वैष्णव जी ने मान सिंह रावत जी के विचारों से सभी को अवगत कराया तथा जीवन में अच्छे विचारों को अपनाने के लिए कहा | राजकीय महाविद्यालय कण्व घाटी कोटद्वार के छात्र/ छात्रा दीपक, अलंकृत, अमन, अपर्णा, लक्ष्मी, महक, पलक, दिव्यांशी तथा गरिमा ने मान सिंह रावत जी के जीवन को नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया तथा गढ़वाली नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी दी| प्रमुख समाजसेवी आदरणीय प्रकाश चंद कोठरी जी ने गढ़वाली गीत गाकर अपने पूज्य गुरु जी श्री मान सिंह रावत जी क श्रद्धा सुमन अर्पित किए | मान सिंह रावत जी की पोत्री दिव्यांशी ने स्वरचित कविता के द्वारा अपने दादा जी को श्रद्धांजलि दी, कंचन तथा दीपक के द्वारा रामधुन का सुन्दर वाचन किया गया | राजेश्वरी बोक्सा जनजाति विद्यालय के छात्र/ छात्राओं तथा उनके माता पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का बहुत ही कुशल संचालन श्री मयंक कोठरी जी द्वारा किया गया | धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की अध्यक्ष से.नी.ले.कर्नल श्रीगीता बिमला रावत द्वारा किया गया | कार्यक्रम में श्री सत्य प्रकाश थपलियाल जी, श्री एस.पी. खंतवाल जी, श्री रिपुदमन जी, श्री सुरेंद्र लाल आर्य जी, डॉ. वी.सी. शाह सर, डॉ. गीता रावत मैडम,डॉ. अनुराग शर्मा, श्री विनय जी, डॉ. शील सौरभ जी,भाई दीपक कुकरेती जी, भाई मयंक कोठरी जी,श्री महेंद्र अग्रवाल जी, श्री राकेश अग्रवाल जी,श्री शूर वीर खेतवाल जी, अम्बेश पंत जी, श्रीमति मंजू कपरवाण मैडम श्रीमति इंदु नौटियाल मैडम, बिमला रावत मैडम, श्रद्धा सुमन बहन जी, श्री मति कंचन रावत जी, दीपक, अलंकृत, मनोज, अमन, लक्ष्मी,अपर्णा, अंशिका, महक, दिव्यांशी आदि उपस्थित रहे |

Related articles

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार...

*कोटद्वार:8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने किया आग्रह*

् 8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने...

काण्डानाल में सिंचाई योजनाओं की समीक्षा, हर खेत तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: ऋषि कण्डवाल

रिखणीखाल। रिखणीखाल विकास खण्ड के काण्डानाल में सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी...

*माता बगलामुखी, माहतम्य और उत्पत्ति की सुंदर कथा*आलेख संकलन ऋषि कण्डवाल,*लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं*

माता बगलामुखी की कथा अत्यंत शक्तिशाली और रोचक है। उन्हें दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या माना जाता...