कोटद्वार: शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हैप्पी होम स्कूल के छात्र छात्राओं ने CBSE बोर्ड की 12वीं के नतीजों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Date:

Share post:

कोटद्वार, अजय तिवाड़ी। हैप्पी होम स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित प्रयासों को दर्शाती है।

नैना द्विवेदी ने 94.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सृष्टि कुकरेती ने 93.8% अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया और निदा अमीन 93.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। हिमानी ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों में जस्सी और समीक्षा संजय रम्मगर ने संयुक्त रूप से 89%, प्रियांशु रावत 88.2% , प्रियंशी नेगी 87% , अमीशा राज सिंह 87%, तनुज बिष्ट 87% और शहजीन सेफी 85% शामिल हैं।

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। अंग्रेजी में आस्था और तनुज बिष्ट ने 95 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। हिंदी और शारीरिक विज्ञान में हिमानी ने 98 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। इतिहास में नैना द्विवेदी ने 99 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए। भूगोल में भी नैना द्विवेदी ने 98 अंक प्राप्त कर अधिकतम हासिल किए। अर्थशास्त्र में सृष्टि कुकरेती ने 95 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए । लेखाशास्त्र (एकाउंटेंसी) और व्यवसाय अध्ययन (बिजनेस स्टडीज) में निदा अमीन ने 95 अंक प्राप्त कर अधिकतम अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...