राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने बरसूड़ी स्नेह मिलन समारोह में संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर

Date:

Share post:

दिनांक 17-18 जून 2026 को द्वारीखाल विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम- बरसूड़ी का 10 वां स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में समस्त ग्रामवासी एवं प्रवासी परिवार उपस्थित हुए, जिसमें गाँव के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मध्य गीता ज्ञान एवं भारतीय परम्पराओं पर आधारित प्रतियोगिता, मेधावी छात्र सम्मान, तथा प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को ग्राम-गौरव सम्मान, ग्राम-श्री सम्मान प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, उत्तराखण्ड राज्य सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्रीमान ऋषि कण्डवाल (राज्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार) और विशिष्ट अतिथि श्रीमान विपिन कैंथोला (सांसद प्रतिनिधि, गढ़वाल संसदीय क्षेत्र) थे। कार्यक्रम से प्रभावित करते हुए श्री ऋषि कण्डवाल जी ने अपने संबोधन में समस्त प्रवासी ग्रामीणों से पुनः गाँव की ओर लौटने का आह्वान किया, जिससे हमारी संस्कृति, परम्पराओं और आर्थिक स्थिति को पुनर्जीवित किया जा सके।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित श्री विपिन कैंथोला जी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यन्त प्रासंगिक और भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए आवश्यक बताया। प्रो. (डॉ.) बैसराम कुकेरेती जी के संयोजन में गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी रूप स्वरूप जोशी जन कल्याण समिति मसूरी द्वारा जबकि अन्य कार्यक्रम भाई-भयात विकास समिति के तत्वावधान में किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय प्रसाद कुकेरेती जी ने की व संचालन सचिव श्री आकाशराम कुकेरेती व श्री संदीप कुकेरेती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।समारोह में श्री दीपप्रकाश कुकेरेती, श्री मोहन कुकेरेती, श्री आर. पी. कुकेरेती, श्री भूपाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। अन्य सदस्य – कुलबीर सिंह रावत, किशोर कुकेरेती, सुनील कुकेरेती, गोकुल सिंह, सिदानंद कुकेरेती।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...