संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा मालवीय उद्यान में “अनमोल शाम” कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

कोटद्वार/संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था (रजि0) संजय सिंह रावत व साथी कलाकारों द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सन्देश संस्था के स्थापना दिवस पर”अनमोल शाम” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 4 जनवरी 2026 को स्थान मालवीय विद्यान में आयोजित किया जा रहा है यह जानकारी संदेश संस्था के अध्यक्ष व लोकगायक संजय सिंह रावत ने दी।

उन्होंने बताया कि”अनमोल शाम “कार्यक्रम में सदाबहार भूले- बिसरे गीत, गढ़वाली रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भजन व जागरो की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी । साथ ही उन्होंने बताया कि “अनमोल शाम “कार्यक्रम कराने का मकसद शोर शराबे वाले व फूहड़ गीतों की और ना जाकर दिल को सुकून प्रदान करने वाले गीतों की और जनता का ध्यान आकर्षित करना है । गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी संस्कृति के प्रति लोकगीतों के माध्यम से जनता को जागरूक कराना है।

संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा मालवीय उद्यान में "अनमोल शाम" कार्यक्रम का आयोजन

लोकगायक संजय सिंह रावत ने बताया कि उनके द्वारा पहले भी कई उभरते हुए कलाकरों को उनके द्वारा मंच प्रदान किया गया है। और अब भी वो सन्देश संस्था” द्वारा आयोजित कार्यक्रम”अनमोल शाम”मे ऐसा ही कुछ खास लेकर शानदार अंदाज मे नया करने जा रहे हैं।

जो कि कोटद्वार शहर में एक नई पहल होगी। उन्होंने 04 जनवरी रविवार , स्थान – मालवीय उद्यान, समय – 2:00 बजे क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार आने का अनुरोध किया है। इस मौके पर लोकगायक संजय सिंह रावत के अलावा लोकगायिका संजना गुंसई, ऋषि ध्यानी, नरेश नेगी, सपना, शिव सिंह नेगी, लाल सिंह त्यागी, कृष्णा, दीपक सिंह समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...