*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान मे सीजे पब्लिक स्कूल गोविन्दनगर मे संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालिसा पाठन प्रतियोगिता का आयोजन*

Date:

Share post:

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान मे सीजे पब्लिक स्कूल गोविन्दनगर मे संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालिसा पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा पांच तक के बच्चों ने भाग लिया जिसमे कामिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
स्कूल परिसर मे आयोजित उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रेणू माहेश्वरी व परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेणू माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चो के अन्दर धार्मिक भावना जागृत होती है ।
परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने उपस्थित अतिथिओ का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य बच्चो के अन्दर प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा संस्कार पैदा करना है ।
इस अवसर पर राजदीप माहेश्वरी, तोताराम पांथरी , श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, सचिव प्रदीप अग्रवाल , विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम सुंदली ने विचार व्यक्त किए।
इसकी संयोजक भारत विकास परिषद कोटद्वार की संस्कार प्रमुख श्रीमती निधि गुप्ता थी।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्रीमती निधि गुप्ता ने किया ।
प्रतियोगिता में दस बच्चों ने प्रतिभाग किया।इसमें कामिनी प्रथम,सूरज द्वितीय एवं अंशिका ने तृतीय स्थान पर रही।परिषद द्वारा सभी बच्चों को ड्रॉइंग बुक, स्केच पेन , फ्रूट ज्यूस एवं बिस्कुट के पैकेट भेंट कर पुरूस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती बीना मित्तल व श्रीमती शीला कुकरेती थी।
इस अवसर पर प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी शर्मा , जिला समन्वयक राजदीप महेश्वरी,अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल , सचिव प्रदीप अग्रवाल,महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल,संयोजक श्रीमती निधि गुप्ता , तोता राम पांथरी,श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती सुनीता ऐरन,श्रीमती वीणा कुकरेती, श्रीमती शीला कुकरेती, श्रीमती राजकमल महेश्वरी, गोपाल बंसल,सुनील गुप्ता,प्रणव, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कुसुम सुंदली एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं स्टाफ व सदस्य उपस्थित थे ।

Related articles

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही*।

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही। कांवड़...