*कोटद्वार :डॉ. पीताम्बर दत्त बर्थवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में वाद-विवाद एवं पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया*

Date:

Share post:

कोटद्वार डॉ. पीताम्बर दत्त बर्थवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में वाद-विवाद एवं पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी.एस. नेगी द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर आदेश कुमार ने भी सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। विभागीय परिषद की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वाद-विवाद तथा पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवाशीष ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान मनीषा तथा तृतीय स्थान सायमा को मिला।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवाशीष, द्वितीय स्थान सृष्टि भारद्वाज तथा तृतीय स्थान सुप्रिया ने प्राप्त किया। वहीं, मॉडल प्रतियोगिता में एन्जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सांत्वना पुरस्कार मानसी, तान्या एवं मीनाक्षी को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...