रोटरी क्लब कोटद्वार की एक विशेष बैठक मे, आगामी 21 जून 2026 को रोटरी स्वर्ण जयन्ती समारोह, लीला रिसॉर्ट बलभद्रपुर कोटद्वार में आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा इससे सम्बन्धित तैयारियो पर चर्चा की गयी तथा समारोह समितियों का गठन किया गया । इस समिति का चेयरमेन क्लब के पूर्व अध्यक्ष रो। वाई पी गिलरा को बनाया गया ।
रोटरी भवन नजीबाबाद रोड में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए स्वर्ण जयन्ती समारोह के चेयरमेन रो. योगेन्द्र प्रकाश गिलरा ने बताया कि उक्त समारोह में रोटरी क्लब कोटद्वार के 50 वर्षो का सफल सफरनामा प्रस्तुत किया जायेगा । इसके अलावा ग्रुप स्टडीज ऐक्ससेन्ज के तहत रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा विदेशों मे भेजे गये 17 प्रतिभागियो का सम्मान, चार्टर सदस्यो का सम्मान व मण्डल के समस्त मण्डलाध्यक्षो का सम्मान, पत्रकारो का सम्मान, पूर्व अध्यक्षो का सम्मान किया जायेगा ।
उन्होने बताया कि रोटरी क्लब कोटद्वार ने इन 50 वर्षो मे कोटद्वार , भाबर , गढ़वाल एवं उत्तराखंड मे , पोलियो समाप्ति हेतु जागरूकता अभियान , अंगदान व नेत्रदान जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण, युवाओ के प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रम, साक्षरता , पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान, आपदाग्रस्त क्षेत्रो मे राहत कार्य, स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर, शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन छात्र-छात्राओ को पाठ्य सामग्री वितरित करना एवं उनके लिए शिक्षा केंद्र खोलना , साईकिल बांटना , गर्मी मे पानी की व्यवस्था करना इत्यादि समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु अनगिनत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उक्त समारोह की समिति निम्न प्रकार गठित की गयी । वाई पी गिलरा स्वर्ण जयंती समारोह की आयोजन समिति के मुख्य चेयरमेन, कमल गुप्ता सह चेयरमेन व स्मारिका चेयरमेन , अनीत चावला सह चेयरमेन व चेयरमेन फंड रैजिंग ,सचिन गोयल सह चेयरमेन व समारोह स्थल चेयरमेन , धनेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मनीष अग्रवाल चेयरमेन स्वागत समिति, गोपाल बंसल जन सम्पर्क अधिकारी एवं सह संयोजक रैली , सुमित अग्रवाल को चेयरमैन फंड रैजिंग ,अमित अग्रवाल चेयरमेन रजिस्ट्रेशन, ज्योति स्वरूप उपाध्याय चेयरमेन रैली , कुलदीप अग्रवाल चेयरमेन केटरिंग समिति बनाये गए तथा समिति में विपिन बक्शी , शरतचन्द गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी, प्रतिभा गुप्ता , दिनेश रस्तोगी , अशोक अग्रवाल , नरेंद्र गोयल , दिनेश चंद्र , अवधेश अग्रवाल सी ए, अनुराग अग्रवाल, डा • के एस नेगी , अनिल कुमार भोला, गुरूबचन सिंह सदस्य होगें । समारोह समिति अध्यक्ष ऋषि ऐरन व सचिव विजय कुमार के देखरेख मे कार्य करेगी ।
बैठक की अध्यक्षता ऋषि ऐरन व संचालन सचिव विजय कुमार ने किया
गोपाल बंसल
प्रवक्ता


