समृद्ध राष्ट्र के लिए संस्कार युक्त नशा मुक्ति युवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन”

Date:

Share post:

“समृद्ध राष्ट्र के लिए संस्कार युक्त नशा मुक्ति युवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन” आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में एंट्री ड्रग सेल एवं स्वीप क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ‘समृद्ध राष्ट्र के लिए संस्कार युक्त नशा मुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह प्रतियोगिता कण्व संस्कार शाला कोटद्वार के अंतर्गत आयोजित की गई। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.डी.एस. नेगी प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार, मुख्य वक्ता प्रमुख समाजसेवी श्री सत्यनारायण थपलियाल जी, विशिष्ट वक्ता डू समथिंग समिति के संस्थापक एवं संरक्षक श्री प्रकाशन चंद कोठारी जी, सर्वोदय, आर्य समाज एवं अन्य संस्थाओं से जुड़े सर्वोदय पुरुष श्री सुरेंद्र लाल आर्य जी, दैनिक जयंत के प्रमुख संपादक श्री नागेंद्र उनियाल जी उपस्थित रहे । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री अजय पाल सिंह रावत जी, श्री राकेश मोहन ध्यानी, तथा डॉ. गीता रावत शाह ने योगदान दिया।महाविद्यालय से कुल 10 छात्र/ छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिनमें कुमकुम भारद्वाज बी.एस.सी द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान शिखा नेगी बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान, हिमांशु नौटियाल बी.कॉम. षष्ठम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान तथा गरिमा बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया । इन सभी छात्र/ छात्राओं का चयन मुख्य प्रतियोगिता हेतु किया गया जो को कोटद्वार में आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र जी ने सभी युवाओं से नशा मुक्त तथा संस्कार युक्त समाज का निर्माण करने के लिए कहा तथा प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को आशीर्वाद दिया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों,प्राध्यापकों तथा छात्र छात्राओं को नशा मुक्त संस्कार युक्त होने के लिए प्रतिज्ञा भी दिलवाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डी. एस. नेगी जी ने नशे को नाश का आधार बताया तथा स्वस्थ समाज के लिए संस्कार युक्त नशा मुक्त उत्तराखंड का निर्माण करने के लिए आह्वान किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सत्य प्रकाश थपलियाल जी ने युवाओं को नशे से दूर रहते हुए संस्कारों को अपनाने का विचार साझा किया । विशिष्ट वक्ता श्री प्रकाश चन्द कोठारी जी ने अपने गढ़वाली गीत के माध्यम से छात्र/छात्राओं को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया । श्री सुरेन्द्र लाल आर्य जी ने नशे को सेहत का दुश्मन बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया । श्री नागेंद्र उनियाल जी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सभी से नशे से दूर रहने की अपील की । स्वीप क्लब की संयोजिका डॉ कविता अहलावत ने भाषण प्रतियोगिता तथा स्वीप क्लब पर अपने विचार प्रेषित किए। महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल के संयोजक डॉ. दिवाकर बौद्ध जी ने गढ़वाली गजल गाकर सभी के मन को मोह लिया । श्री राकेश मोहन ध्यान जी ने भी इस अवसर पर एक लोक जीत का मंचन किया जिसको सभी ने सराहा । कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री सत्य नारायण नौटियाल, श्री आर.सी. पंत, श्री विनय रावत, श्री मति मंजू रावत, डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. विमल कुकरेती, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. उषा सिंह, डॉ. कविता अहलावत, डॉ. दीप्ति मैठाणी, डॉ. गीता, श्री मति आकांक्षा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री भरत सिंह रावत जी, श्री भारत सिंह बिष्ट जी, श्री बलवंत सिंह नेगी जी, आशुतोष रावत,सुमन नेगी, रविंद्र गुसाईं तथा अनेक छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संगीत विभाग क़े तत्वाधान में संगीत विभाग की विभागीय परिषद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संगीत विभाग क़े तत्वाधान में संगीत विभाग की विभागीय...

उत्तराखण्ड राज्य कृषि उत्पादन मण्डी समिति कोटद्वार करेगी फुटकर व्यापारियों को लाइसेंस प्रदान, मण्डी समिति कोटद्वार में एक कमेटी गठित की गई जो सब्जियों...

उत्तराखंड राज्य कृषि उत्पादन मण्डी समिति कोटद्वार के सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि मंडी परिसर में प्राप्त...

मेहनत रंग लाई: आरपी पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट, टॉपर्स का हुआ सम्मान

आज दिनांक 17.4.2026 को आरपी पब्लिक स्कूल द्वारा सीबीएसई कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यालय प्रांगण...

शानदार प्रदर्शन! ज्ञान भारती के छात्रों ने CBSE बोर्ड में लहराया परचम

शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार के छात्र-छात्राओं द्वारा सीबीएसई के 10वीं की बोर्ड परीक्षा...