राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन ।

Date:

Share post:

भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन । राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वी जयंती पर एक दिवसीय संगोष्ठी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हरप्रसाद शास्त्री जी रहे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राम नाथ शर्मा जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र जी द्वारा की गई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वॉल ऑफ हीरोज पर पुष्पांजलि एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा संगोष्ठी के उद्देश्यों को प्रस्तुत करते हुए बाबासाहेब जी के जीवन, कार्यों एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया । मुख्य वक्ता डॉ. हरप्रसाद शास्त्री जी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय, समानता, संवैधानिक अधिकार तथा शिक्षा आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की ।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राम नाथ शर्मा जी अम्बेडकर जी के मूल्यों तथा शिक्षा को अपना कर व्यक्तित्व निर्माण करने के लिए कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र जी ने अंबेडकर जी के विचारों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा समाज में सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने का विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. कविता अहलावत द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. गीता रावत शाह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के वाचन तथा राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विमल कुकरेती, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. कविता अहलावत, डॉ. अंजू थपलियाल, श्रीमती गीता, डॉ. दीप्ति मैठाणी,डॉ. दीपाली रतूड़ी, श्री मति आकांक्षा बिष्ट, भरत सिंह रावत, जयदीप सिंह नेगी, बलवंत सिंह रावत, भारत सिंह बिष्ट, शैलेश घनशेला, जयदेव सिंह बिष्ट, आशुतोष रावत, सुमन नेगी, अजय रावत, श्री जितेंद्र, सन्नी नेगी, रोहन वेद, रविंद्र गुसाईं तथा समस्त छात्र उपस्थित रहे

Related articles

मेहनत रंग लाई: आरपी पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट, टॉपर्स का हुआ सम्मान

आज दिनांक 17.4.2026 को आरपी पब्लिक स्कूल द्वारा सीबीएसई कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यालय प्रांगण...

शानदार प्रदर्शन! ज्ञान भारती के छात्रों ने CBSE बोर्ड में लहराया परचम

शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटद्वार के छात्र-छात्राओं द्वारा सीबीएसई के 10वीं की बोर्ड परीक्षा...

कोटद्वार:ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:

ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन: कोटद्वार शिवालिक नगर स्थित...

परिसीमन विधेयक एक राजनीतिक लाभ की कुंजी जो उत्तराखंड के मूल आत्मा को खत्म कर देगी…….

परिसीमन विधेयक एक राजनीतिक लाभ की कुंजी जो उत्तराखंड के मूल आत्मा को खत्म कर देगी……. मित्रों,लोक सभा और...