श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

Date:

Share post:

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस० (1) एवं एन०डी०ए०/एन०ए० (I) परीक्षा-2026 प्रारम्भ हो चुकी है। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पूर्व सघन चेकिंग/तलाशी प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य किया गया है, जिसके उपरांत ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों द्वारा परीक्षा केन्द्रों के आसपास निरंतर गश्त एवं निगरानी रखी जा रही है।

सी०डी०एस० (CDS) परीक्षा तीन पालियों में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के दो उपकेंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिनमें उपकेंद्र-1 पर 181 तथा उपकेंद्र-2 पर 136 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए हैं। वहीं, एन०डी०ए० (NDA) परीक्षा दो पालियों में दो परीक्षा केन्द्रों राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीनगर (277 अभ्यर्थी) तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीनगर (292 अभ्यर्थी ) अभ्यर्थियों के साथ सकुशल रूप से जारी है।

Related articles

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...