“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

Date:

Share post:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा। उन्होंने ईरान से जुड़े हालात पर चर्चा का हवाला देते हुए मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को लेकर तंज कसा। एक निजी लंच के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मैक्रों अब भी “जबड़े पर लगी चोट” से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं। यह बयान कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिया था, जिसे बाद में हटा दिया गया।

Video देखें https://twitter.com/i/status/2039463702752100407

ट्रम्प की यह टिप्पणी मई 2025 में वियतनाम दौरे के दौरान सामने आए एक वायरल वीडियो के संदर्भ में थी। उस वीडियो में ब्रिगिट मैक्रों को राष्ट्रपति के चेहरे को धक्का देते हुए देखा गया था। हालांकि, मैक्रों ने इस वीडियो को भ्रामक बताया था। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में समर्थन के लिए फ्रांस से मदद मांगी थी। उनके मुताबिक, उन्होंने मैक्रों से सैन्य सहयोग के तहत जहाज भेजने का अनुरोध किया था, लेकिन फ्रांस ने युद्ध के बाद सहायता देने की बात कही। इस पर ट्रम्प ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें तुरंत मदद की जरूरत थी।

इस दौरान ट्रम्प ने नाटो (NATO) की भूमिका पर भी सवाल उठाए और उसे “कागजी ताकत” बताया। उनका संकेत था कि किसी बड़े संघर्ष की स्थिति में नाटो की प्रभावशीलता संदिग्ध हो सकती है।
वहीं, फ्रांस ने स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की किसी भी सैन्य कार्रवाई में उसे न तो शामिल किया गया और न ही उससे सलाह ली गई। मैक्रों ने एक इंटरव्यू में कहा कि फ्रांस इस अभियान का हिस्सा नहीं है और आगे भी इसमें शामिल नहीं होगा।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

टूरिस्ट संदेश फाॅउण्डेशन तथा डॉ. पी.द.ब.हि.रा.स्ना.महावि. कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में काॅलेज के प्राचार्य महोदय, प्रोफेसर (डॉ.) डी.एस.नेगी की अध्यक्षता में समृद्ध राष्ट्र के...

टूरिस्ट संदेश फाॅउण्डेशन तथा डॉ. पी.द.ब.हि.रा.स्ना.महावि. कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में काॅलेज के प्राचार्य महोदय, प्रोफेसर (डॉ.)...