बढेंग़ी तेल की कीमतें गिरेगा सोने का भाव ईरान की और होगी कुटाई: डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के क्या है मायने:अजय तिवाड़ी

Date:

Share post:

बढेंग़ी तेल की कीमतें गिरेगा सोने का भाव ईरान की और होगी कुटाई: डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के क्या है मायने:अजय तिवाड़ी : :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभिभाषण पर आज पूरी दुनिया टकटकी लगाये बैठी थी इजराइल तथा अमेरिका से बुरी तरह मार खा रहे ईरान के साथ ही जिन देशों की खाड़ी देशों के गैस और तेल पर निर्भरता है वे देश भी डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को गंभीरता से देख रहे थे, डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे और सपाट शब्दों में कह दिया है कि दुनिया की वो परवाह नही करते जिसको तेल और गैस लेना है वो अमेरिका से खरीद सकता है ईरान के खिलाफ आपरेशन ऐपिक फ्यूरी अभी बदस्तूर जारी रहेगा तथा अमेरिका तथा इजराइल अभी ईरान की कुटाई जारी रखेंगे।

अमेरिका जानता है कि यूरोप के देश ऊर्जा जरूरत के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर हैं, इसके अतिरिक्त संयुक्त अरब अमीरात, कतर आदि तेल और गैस उत्पादक देशों को अपना गैस और तेल होमुर्ज से भेजना होगा, आमेरिका ने कह दिया है कि उसे होमुर्ज की जरूरत नही है क्योंकि यहाँ से अमेरिका का एक प्रतिशत तेल ही जाता होगा, दूसरा ईरान होमुर्ज से गुजरने वाले गैस और तेल टैंकरों पर प्रति टैंकर बीस करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा के हिसाब से वसूल करेगा, संकट के इस दौर में भी ईरान होमुर्ज से गुजरने वाले गैस और तेल टैंकर पर अपना आतंक प्रसार टैक्स वसूल रहा है।

फिलहाल तो सरकार जैसे तैसे व्यवस्था बना रही है लेकिन यदि ईरान का यह आतंकी टैक्स वसूल करने का अभियान नही रोका गया तो भारत सहित दुनिया भर की तेल कंपनियों को इस बहुत बडे़ घाटे को कम करने के लिए अपना गैस तथा तेल कुल कीमत का आधे और बढाने पडेंगे जिससे कि तेल और गैस का संकट बढेगा और इसकी कीमत आसमान को छुयेगी, अमेरिका तथा रूस को इससे बहुत मोटी कमाई होगी अत: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि होमुर्ज स्टेट से हमें कोई मतलब नही है, जिसको तेल की जरूरत हो हम से खरीदे।

भारत की आबादी लगभग डेढ़ सौ अरब के आसपास है इतनी बड़ी जनसंख्या तथा विशाल भौगोलिक क्षेत्र वाले देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करना भारत के लिए बहुत चुनौती पूर्ण है। माना कुछ हफ्ते बाद ईरान से अमेरिका युद्ध बंद कर दे और ईरान प्रति टैंकर बीस करोड़ का आतंक प्रसार टैक्स वसूलता रहे तो भारत के लिए भी बहुत कठिन हालात हो जायेंगे भारत की गैस और तेल कंपनियों को फिलहाल तो भारत सरकार मदद कर रही है लेकिन आगे? इन कठिन हालात में भारत को अपनी ऊर्जा जरूरत और आर्थिक समस्या, महंगाई आदि से बचने के लिए एक स्टैंड लेना ही होगा ईरान को उसका दायरा बताना होगा।

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ने अगले हफ्ते अपने देश में 35 देशों की बैठक इसी मुद्दे पर आहूत की है अगर ईरान वसूली पर अडा़ रहा तो दुनिया भर के लिए समस्या होगी तथा ईरान पर भी दुनिया को नकेल कसने के लिए हर हाल में साथ आना होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आज के भाषण से एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव बढ गये हैं और सोने जैसे चमकीले धातु की कीमतों में भारी कमी आने की संभावना है, विश्व हालात को देख रुस बडे़ पैमाने पर अपने सोने के भण्डार में से सोने को बेच चुका है। अगर अमेरिका ईरान युद्ध बहुत लम्बा चला तो भारत सहित यूरोप और खाड़ी के बाकी देशों के लिए हालात आसान नही होने वाले हैं। __अजय तिवाड़ी सम्पादक अलग खबर डिजिटल

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...