कोटद्वार:गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु कोटद्वार पुलिस ने एजेंसी स्वामियों के साथ की बैठक।

Date:

Share post:

गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु कोटद्वार पुलिस ने एजेंसी स्वामियों के साथ की बैठक।

जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आज दिनांक 25.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा कोटद्वार क्षेत्र की समस्त गैस एजेंसियों के स्वामियों के साथ बैठक आयोजित कर गैस वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं जन-सुविधा अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। गैस सिलेंडरों का वितरण पूर्व निर्धारित तिथि एवं तय किए गए क्षेत्र में ही किया जाए, जिससे वितरण व्यवस्था में अनुशासन बना रहे।
गैस वितरण उपभोक्ताओं की बुकिंग तिथि के अनुसार क्रमवार किया जाए, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से गैस उपलब्ध हो सके।
गैस सिलेंडरों की डिलीवरी संबंधित क्षेत्रों में जाकर ही सुनिश्चित की जाए तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए, जिससे अव्यवस्था एवं असुविधा से बचा जा सके। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार गैस एजेंसियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि वितरण कार्य में किसी प्रकार की देरी या बाधा उत्पन्न न हो।

🔸 प्रशासन की आमजन से अपील—
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित नियमों एवं व्यवस्था का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। आपकी सहभागिता से ही गैस वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।

Related articles

**शुभ काम में क्यों बनाई गई नारियल फोड़ने की परंपरा: आलेख ऋषि कण्डवाल (लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री हैं)* *

शुभ काम में क्यों बनाई गई नारियल फोड़ने की परंपरा ……… सनातन धर्म के ज्यादातर धार्मिक संस्कारों में नारियल...

*चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त*

चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त यात्रियों को उचित मूल्य...

*मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ भारत निर्वाचन आयोग की बैठक*

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक बीएलओ करेंगे घर-घर संपर्क, मतदाता सूची के...

*कुमाल्डी नहर पर किसान परेशान कार्य एक वर्ष से लंबित, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर...

कुमाल्डी नहर का कार्य एक वर्ष से लंबित, ऋषिकंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर नया...