कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन।

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन।
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में दिनांक 23 एवं 24 मार्च 2026 को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। आज दिनांक 24 मार्च को पुरस्कार वितरण के पश्चात क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया । समापन सत्र में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त कोटद्वार श्री पी.एल. शाह जी, अति विशिष्ट अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के प्राचार्य प्रो. डी.एस, नेगी, राजकीय इण्टर कॉलेज कण्वघाटी के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार जी, एम.के. वी. एन. स्कूल तथा डू. समथिंग सोसाइटी के प्रबंधक एवं प्रमुख समाजसेवी श्री प्रकाश चन्द कोठारी जी रहे । महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र तथा छात्रा वर्ग में कुल 8 प्रतियोगिताएं संपन्न हुई वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, गोला प्रक्षेप, लंबी कूद, ऊंची कूद, कैरम बोर्ड तथा शतरंज। छात्र वर्ग में अमन कठैत तथा छात्रा वर्ग में वैशाली को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी एवं मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि माननीय विधायक लैंसडाउन विधानसभा तथा श्री सिद्धबली मंदिर के महंत आदरणीय श्री दिलीप सिंह रावत जी रहे, विशिष्ट अतिथि राजकीय इण्टर कॉलेज झंडीचौड़ के प्रधानाचार्य श्री सोहन लाल शाह जी तथा राजकीय इण्टर कॉलेज कण्वघाटी के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री राकेश मोहन काला जी रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीशचन्द् सर ने दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की समाप्ति पर महाविद्यालय परिवार तथा सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी तथा सभी सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दिवाकर बौद्ध जी ने दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए महाविद्यालय के सभी सम्मानित प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंच संचालन डॉ. गीता रावत शाह तथा डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आंनद सिंह घिल्डियाल, गीता लखेड़ा, शशि देवी, राकेश मोहन ध्यानी, दीपक सुयाल, अम्बेश पंत, संदीप बिष्ट, इंदु नौटियाल, खेल प्रशिक्षक ध्यानी जी एवं जखमोला जी , डॉ. हीरा डुंगरियाल, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार मित्तल, प्रो. विमल कुकरेती, डॉ. गीता रावत, डॉ. इंदू मलिक, डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. विनय देवलाल डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. कविता अहलावत, डॉ. अंजू थपलियाल, डॉ. गीता, डॉ. दीप्ति मैठाणी, डॉ. दीपाली रतूड़ी डॉ. आंचल, आकांक्षा, भरत सिंह रावत, भरत सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी, डॉ किशोर, आशीष धीमान, सुशील पटवाल, जयदेव सिंह, जयदीप सिंह नेगी, आशुतोष रावत,सुमन नेगी, अजय रावत, जितेंद्र, पवन, सन्नी नेगी, रोहन वेद, संजय कंडारी, रविन्द्र गुसाईं, रानी तथा समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण* क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में चलाया गया अभियान*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को...

*डॉ० पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता...

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के...