*ईरान की आतंक समर्थक नीति तथा अमेरिका की दादागिरी का परिणाम दुनिया भर में ऊर्जा संकट, देश को एकजुट होकर परस्थितियों से जूझने का दिखाना होगा मजबूत जीवट*

Date:

Share post:

आतंकी मुल्क पाकिस्तान रोकेगा युद्ध? भारत सहित दुनिया भर में आंतकी गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र पाकिस्तान अमेरिका इजराइल ईरान युद्ध में मध्यस्थता करने की बात कर रहा है। ईरान इजराइल में उसी तरह की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है जैसे भारत में पाकिस्तान , ईरान के माध्यम से पल रहे हमास, हूथी, हिजबुल्ला आतंकी संगठन इजराइल में लम्बे समय से निर्दोष इजराइल वासियों की निर्मम हत्यायें करता है, इसी तरह पाकिस्तानी आतंकी संगठन हिजबुल्ल मुजाहिदीन, लश्कर ये तैयाबा, आदि आतंकी संगठन पाकिस्तान द्वारा पाले पोशे गये हैं और भारत में निर्दोष लोगों की हत्यायें करते हैं ईरान तथा पाकिस्तान अघोषित आतंकी मुल्क हैं। अमेरिका की नीतियों को लेकर अगर समझा जाए तो ये पूर्ववर्ती काल से पाकिस्तान समर्थक रही जबकि अमेरिका की नीतियों को अगर समझा जाये तो भारत के समर्थन में कभी नही रही, विश्व व्यापी व्यवस्था में आज कोई भी देश एक दूसरे के साझे व्यापार से विलग नही, भारत का अमेरिका से बड़ा कारोबार है जिसके चलते ट्रम्प ने भारत पर पचास प्रतिशत तक टैरिफ लगाया था। और भारत को रूस से गैस और पैट्रोलियम पदार्थों की खरीद ना करने का दबाव बनाया था। आज भारत ही नही दुनिया के अनेक देशों में गैस और पैट्रोलियम पदार्थों की भारी किल्लत हो गई है, पश्चिम एशिया में यदि हालात नही सुधरे तो अनेक देशों में ऊर्जा संकट गहरा जायेगा। आज भारत में छोटे ढाबे या खोमचे लगाकर चाय नाश्ते का कारोबार करने वाले गरीब लोग बिना गैस के बेकार बैठे हैं, सरकार अपनी तरफ से हरसम्भव प्रयास कर रही है, देश में पट्रोलियम और गैस भण्डार पचास दिनों का है, लगभ एक अरब पचास करोड़ की आबादी और हर रोज लगभग पिचहत्तर लाख गैस सिलेंडर की खपत है, भारत सरकार के सामने कठोर चुनौतियां हैं सरकार वह हर कदम उठा रही है जिससे देशवासियों को इन विपरीत से विपरीत परस्थितियों से बचाया जा सके। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की जनता का आवाहन किया है कि देश का हर नागरिक एक जुटता के साथ इन कठिन परस्थितियों में मजबूती के साथ आडिग खड़ा रहे, ईरान की आतंकवाद परस्त नीतियों तथा आमेरिका की दादागिरी का खामियाजा आज पूरी दुनिया भुगत रही है, आज आवश्यकता है पूरी दुनिया एकजुटता के साथ ईरान तथा उन सभी आतंकवाद परस्त संस्थाओं, समूहों के खिलाफ एकजुट हों ईरान की होमुर्ज स्टेट में आतंकी टैक्स वसूली के खिलाफ जो बन पडे़ कदम उठाने की आवश्यकता है एक आतंकवाद समर्थक देश को दुनिया भर को संकट मे डालने से बेहतर है उसका स्थाई समाधान निकाला जाए तथा अमेरिका को यद्यपि ईरान में दादागिरी दिखाने का सबक तो मिल ही गया है, आशा करनी चाहिए कि ईरान अमेरिका का द्वारा दुनिया को संकट मे डालने वाला यह युद्ध स्थाई समाधान के साथ खत्म हो नही तो दुनिया के अनेकों देश आर्थिक बदहाली के साथ ही गंभीर ऊर्जा संकट में फंस जायेंगे जिसके लिए कहीं ना कहीं ईरान तथा अमेरिका जिम्मेदारी से नही बच सकते।भारत की जनता और खासकर एक वर्ग जो हमेशा युद्धोंमाद में रहता है उसे भी सोचने की आवश्यकता है कि खाड़ी के इस युद्ध में जिससे भारत का कोई लेना देना नही है तब भी देश को इन कठिन हालात में ले गया है यदि ईश्वर ना करे भारत युद्ध में होता तो हर भारतीय का राष्ट्रीय चरित्र क्या होता? आज आवश्यकता है हर देशवासियों को मजबूती के साथ एकजुटता के साथ खड़े रहने की आखिर ये परस्थितियां दुनिया भर के साथ भारत को भी प्रभावित कर रहीं हैं हमारे देश के साथ खड़े रहने के मजबूत जीवट को प्रदर्शित करने का समय है, (अजय तिवाड़ी)

Related articles

**शुभ काम में क्यों बनाई गई नारियल फोड़ने की परंपरा: आलेख ऋषि कण्डवाल (लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री हैं)* *

शुभ काम में क्यों बनाई गई नारियल फोड़ने की परंपरा ……… सनातन धर्म के ज्यादातर धार्मिक संस्कारों में नारियल...

*चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त*

चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त यात्रियों को उचित मूल्य...

*मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ भारत निर्वाचन आयोग की बैठक*

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक बीएलओ करेंगे घर-घर संपर्क, मतदाता सूची के...

*कुमाल्डी नहर पर किसान परेशान कार्य एक वर्ष से लंबित, सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर...

कुमाल्डी नहर का कार्य एक वर्ष से लंबित, ऋषिकंडवाल ने जताई नाराजगी; ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर नया...