अलग खबर डाटकाम: कोटद्वार प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच की विजेता बना बार एशोसिएशन

Date:

Share post:

गणतंत्र दिवस पर क्रिकेट सद्भावना मैच,

बार एसोसिएशन बना विजेता, कुष्ठ रोगी आश्रम में किया भोजन वितरण

कोटद्वार।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कोटद्वार द्वारा राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, कोटद्वार में क्रिकेट सद्भावना मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया।

पहला मुकाबला बार एसोसिएशन कोटद्वार एवं LIU पुलिस कंबाइंड के बीच खेला गया, जिसमें बार एसोसिएशन विजयी रहा। दूसरा मैच लायंस क्लब कोटद्वार एवं इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल मीडिया कोटद्वार के बीच हुआ, जिसमें लायंस क्लब ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में बार एसोसिएशन कोटद्वार ने प्रेस क्लब को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में बार एसोसिएशन कोटद्वार ने लायंस क्लब कोटद्वार को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज़ का सम्मान राजीव पटवाल (बार एसोसिएशन) को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ दुर्गेश धस्माना (LIU पुलिस) एवं हितेश रावत रहे, जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का पुरस्कार हितेश (लायंस क्लब) एवं ललित पटवाल को मिला। मैच में एम्पायर की भूमिका जय कुमार एवं दिनेश पाल ने निभाई।

मैच का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त श्री बी.एल. शाह द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रेस क्लब कोटद्वार के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब कोटद्वार द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कुष्ठ रोगी आश्रम में भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रेस क्लब के सचिव दिनेश एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरित किया और उनके साथ समय बिताया।

प्रेस क्लब की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की गई और इसे गणतंत्र दिवस की भावना के अनुरूप सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण बताया गया।

Related articles

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...