राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र ने प्रातः 9: 30 पर ध्वजारोहण करके कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्र गान किया गया। वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ अनुराग शर्मा ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश को पढ़कर सभी को सुनाया। महाविद्यालय परिवार द्वारा वॉल ऑफ हीरोज पर पुष्पांजलि करने के पश्चात महाविद्यालय के सभागार में गणतंत्र पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद ने गणतंत्र दिवस को सम्मान का दिवस बताते हुए सभी से आज के दिन को मनाने के लिए कहा उन्होंने मौलिक अधिकारों को जानने के साथ साथ मौलिक कर्तव्य को जानने तथा अपनाने का विचार साझा किया। प्रो. हरिश्चंद ने छात्र छात्राओं से नियमित कक्षाएं पढ़ने तथा सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए भी कहा। महाविद्यालय की बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आकृति बिष्ट ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार साझा किए। राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कविता अहलावत ने संविधान दिवस की पृष्ठभूमि पर विचार प्रस्तुत किए तथा आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। उफ़रेखाल महाविद्यालय से आए हुए डॉ. अरुण कुमार ने गणतंत्र दिवस की सार्थकता पर अपने विचार प्रेषित किए। वाणिज्य संकाय के विभाग प्रभारी डॉ. दिवाकर बौद्ध ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए सभी से संविधान की शिक्षाओं को अपनाने का आहवान किया।
डॉ. अनुराग शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर अपनी स्व रचित कविता “गणतंत्र पर्व” का वाचन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुराग शर्मा द्वारा किया गया । गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया । कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. कविता अहलावत, डॉ. गीता, डॉ. अंजू थपलियाल, आकांक्षा बिष्ट, भरत सिंह रावत, शैलेश घनशेला, जयदीप नेगी, आशुतोष रावत, सुमन नेगी, सन्नी नेगी, पवन, अजय रावत, रोहन वेद, संजय कंडारी, जितेंद्र, रविंद्र गुसाईं, रानी तथा छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Related articles

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...