उत्तराखंड तथा कोटद्वार की समस्याओं के लिए भाजपा कांग्रेस जिम्मेदार

Date:

Share post:

महेन्द्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार: नव वर्ष 2026 तथा आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की समस्त कोटद्वार तथा उत्तराखण्ड प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने कोटद्वार नगर की प्रमुख समस्याओं, अतिक्रमण, यातायात अव्यवस्था, बाहरी लोगों खासकर बांग्लादेश के लोगों की पहचान करने, कोटद्वार बेस अस्पताल को जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित करने, कोटद्वार में एक स्तरीय बस अड्डे का निर्माण कराने की मांग को लेकर लम्बा आंदोलन किया है।

उत्तराखण्ड में शासन कर रहे तथा कर चुके दो राष्ट्रीय दलों ने कोटद्वार की जनता को हमेशा चुनाव के समय लम्बी लम्बी घोषणाएं करके लोगों को बरगलाने का काम किया, और कोटद्वार को इन दो दलों ने केवल शराब, और खनन को छोड़कर कुछ नही दिया, कोटद्वार बेस अस्पताल से हर रोज गंभीर हालत में मरीज दिल्ली, देहरादून, मेरठ, चण्डीगढ़ भेजे जाते हैं इन हालातों में गंभीर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं कोटद्वार और पहाड़ की जनता को ये दो राष्ट्रीय दल हमेशा उपेक्षा की नजर से देखते हैं, हालात यह हैं कि ये दल जनता को बहलाने का काम कर वोट हासिल भी कर लेते हैं तथा पांच साल निष्कंटक राज करते हैं, जनता खुद को ठगा महसूस करती है।

आवश्यकता है कि कोटद्वार और उत्तराखंड की जनता अब बेहतर अस्पताल, अतिक्रमण, कोटद्वार की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान देकर मतदान करेगी, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने सैनिक परिवार तथा पूर्व तथा सेवारत सैनिकों की समस्याएं प्रदेश के हुक्मरानों तक पहुंचाने का काम किया उत्तराखंड की बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर संघर्ष किया, आज कोटद्वार की जनता का भी कहीं ना कहीं उत्तरदायित्व बनता है कि वह झूठ फरेब तथा झूठे वादों वाले दलों नेताओं को हासिये पर लायें, कोटद्वार को खनन तथा शराब के गोरखधंधे में झाँकने वालों को सबक सिखाने का कार्य करेंगे।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...