अहमदाबाद में आयोजित भव्य फ्लावर शो इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगभग 50 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में फैले इस अद्भुत पुष्प प्रदर्शनी में लाखों रंग-बिरंगे फूलों से भारत की सांस्कृतिक और आधुनिक पहचान को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
इस फ्लावर शो को देखने पहुंचे नरेंद्र मोदी भी इसकी भव्यता देखकर अभिभूत नजर आए। प्रधानमंत्री ने इस अनोखी प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी “सबका मन मोह लेने वाली” है।

फूलों से सजे इस विशाल मंडप में दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। खास आकर्षण के रूप में फूलों से बनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का भव्य पोर्ट्रेट शामिल है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिला है।
इसके अलावा फ्लावर शो में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, उनकी लीलाओं, आधुनिक भारत की पहचान बुलेट ट्रेन, और अन्य ऐतिहासिक व सांस्कृतिक प्रतीकों को भी फूलों के माध्यम से जीवंत रूप में दर्शाया गया है।
अहमदाबाद का यह फ्लावर शो न सिर्फ प्रकृति और कला का संगम है, बल्कि यह भारत की रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता को भी खूबसूरती से सामने रखता है। यही वजह है कि यह पुष्प प्रदर्शनी हर उम्र के लोगों का दिल जीत रही है और देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर रही है।



