विकासखंड जयहरीखाल में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को योजनाओं से किया लाभान्वित, 63 ग्राम प्रधानों को दिलायी शपथ

Date:

Share post:

बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को योजनाओं से किया लाभान्वित, 63 ग्राम प्रधानों को दिलायी शपथ

विकासखंड जयहरीखाल में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय रिखणीखाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।

मंगलवार को आयोजित शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण भी किया। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख ने 63 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ भी दिलायी, जिनमें सभी ने विकास कार्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 10 लोगों की पेंशन एवं यूडीआईडी कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान किया तथा विभाग की विभिन्न पेंशन एवं अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने 08 किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 16 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयाँ वितरित की। पशुपालन विभाग ने 05 लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया, जबकि राजस्व विभाग ने 04 लोगों को लाभान्वित किया। वहीं बाल विकास विभाग ने 10 लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
शिविर में वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगलों में आग नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी तथा ग्रामोत्थान परियोजना के तहत समूह ने स्थानीय उत्पादों की बिक्री एवं प्रचार-प्रसार किया गया।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों से विभिन्न विभागों की सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने कहा कि प्रशासन जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों को राहत देने का प्रभावी माध्यम हैं और संबंधित विभागों को लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रवि सैनी, जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, कनिष्ठ प्रमुख पूनम, एडीओ पंचायत अनूप भंडारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू पाल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related articles

भैरवगढ़ी मंदिर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में कीर्तिखाल गांव की सुरम्य पहाड़ियों में, लैंसडाउन के निकट स्थित...

*कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र छात्राओं...

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् परीक्षा, रामनगर में सफल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रिय मेधावी छात्र/छात्राओं,जय हिन्द। उत्तराखण्ड विद्यालयी...

*कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट के छात्र छात्राओं ने उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल तथा इण्टर मीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराया*

कोटद्वार: हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी गाड़ीघाट में बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राओं ने लहराया श्रेष्ठता का परचम 88.2 अंक...

*दुगड्डा: सुखपाल शाह बने किसान सलाहकार समिति दुगड्डा ब्लॉक के अध्यक्ष*

कृषि विभाग उत्तराखंड के आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में आज ब्लॉक दुगड्डा के किसनो...