डू समथिंग सोसाइटी के सौजन्य से भारत नामधेय भरत महोत्सव के नोवें संस्करण का विधिवत समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं
के साथ हुआ । मुख्य अतिथि श्री पद्मश्री प्रेम चन्द शर्मा ‘किसान,, श्री राहुल कोटियाल, संस्था संरक्षक-श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी,
आयोजन समिति के अध्यक्ष-श्री राजेन्द्र प्रसाद पंत, आयोजन समिति सचिव शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन सिंह बिष्ट ने संयुक्तरूप
से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री रोशन बलूनी जी ने वेद मंत्रों का पाठ कर कार्यकम का विधिवत शुभारंभ
कराया।
मुख्य अतिथि श्री पद्मश्री प्रेम चन्द शर्मा ‘किसान’ जी ने लोगों को जैविक खेती एवं जैविक किचन गार्डन बनाने के लिए भी
प्रेरित किया जिसमें उन्होंने घर पर ही सब्जियाँ एवं फलों को कीटनाशकों को प्रयोग न करने के लिए भी समझाया गया। अपने
उद्धबोधन में प्रांगण में मौजूद सभी को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया गया पर्यावरण प्रदूषण के बचाव हेतु उपायों को भी
विस्तृत रूप से समझाया गया।
दिन की प्रथम क्विज प्रतियोगिता का आयोजन श्री राजीव थपलियाल एवं उनकी टीम के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें कुल 6 टीमों के 32 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें टीएसी0जी0 पब्लिक स्कूल, मदरलैण्ड एकेडमी व एमकेवीएन सीनियर के बीच
खेला गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के जवाब के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता को अपने नाम किया।
जिसमें प्रथम स्थान पर टी0सी0जी0 पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर मदरलैण्ड एकेडमी व तृतीय स्थान एमकेवीएन सीनियर
सेकेण्डरी स्कूल ने प्राप्त किया। इसी कम में मेहन्दी प्रतियोगिता के तहत कुल 8 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें रनेहा ने
प्रथम स्थान, अंशिका भारद्वाज ने द्वितीय स्थान एवं अंजलि कठैत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पेन्टिंग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से जूनियर, सीनियर व ओपन वर्ग से 46 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को रौचक एवं कड़ा मुकाबला देने का प्रयास किया जिसमें जूनियर वर्ग से आदूया धरियाल, करण सिंह एवं अनुष ने कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सीनियर वर्ग में श्रेयंशी धरियाल, अक्षिता रावत व शिवांश भारद्वाज ने कमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ओपन वर्ग में खुशी, श्रीजल नेगी, कश्यप रावत ने क़मश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान एवं पर्यावरण
प्रदर्शनी प्रतियोगिता के माध्यम से छोटे-2 बच्चों ने अपने मॉडलों के द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण को संतुलित व प्रदूषण रहित रखने
हेतु मॉडलों की प्रदर्शिनी भी लगाई गई | भरत महोत्स के इन तीन दिवसीय आयोजन पर प्रतियोगिता में चंदोसी, धामपुर, बिजनौर,
नजीबाबाद, काशीपुर, पौखाल, गुमखाल, मेरूड़ा, दुगड्डा एवं भिन्न-2 स्थानों से भरत महोत्सव में 357 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग
कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | इसी कम में श्री गुरूराम राय पेरामेडिकल कॉलेज व हंस फाऊंडेशन
हॉस्पिटल के सौजन्य से क्षेत्रीय जनता के स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने हेतु संस्था अध्यक्ष-मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने उनका
धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें राष्ट्रीय पटल पर विशिष्ट योगदान करने हेतु पद्मश्री डॉ0 प्रेम चन्द शर्मा को “भरत भूमि गौरव सम्मान” से सम्मानित किया साथ ही बारामासा के संस्थापक संपादक एवं पत्रकारिता में विशिष्ट कार्य करने वाले श्री राहुल कोटियाल जी को “भारत नामधेय चकवर्ती भरत सम्मान” एवं गढ़वाल मण्डल की सर्वश्रेष्ठ रा0 से0 यो0 इकाई राजकीय
इण्टर कॉलेज झण्डीचौड़ को “सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत विशिष्ट रा0से0यो0 पुरस्कार” _ प्रदान किया गया वहीं बेस्ट कार्यकम अधिकारी श्री गणेश प्रसाद बडोला, बेस्ट छात्रा स्वयंसेवी कुमारी सिमरन को दिया गया।
“वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली विशिष्ट सैन्य सम्मान पुरस्कार से श्रीमान संदीप गुप्ता जी के साथ ही युवाओं को प्रेरित करने व उनके रादप्रयारों को उल्लेखित करने हेतु श्री रिद्धार्थ रावत को :’डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल ‘कलाम यंग जीनियस अवार्ड” से सम्मानित किया व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु श्री कमलेश आर्य
को “समाज सुधारक सावित्री बाई फुले शिक्षक श्री सम्मान” प्रदान किया गया राथ ही महिला किकेट में ‘वयन हेतु श्रीमती इंदू नौटियाल जी को “वीर बाला तीलू रौतेली सम्मान’, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए “ललिता प्रसाद पन्नकारिता सग्मान’ से श्री सुभाष नौटियाल जी को नवाजा गया ।
भरत महोत्सव के अन्तिम दिवस पर पूर्व काबिना मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व महापौर कण्वनगरी-कोटद्वार श्रीमती हेमलता नेगी,
श्री दीपक कुकरेती, श्री विकास देवरानी सचिव-विपिग जादली, उपाध्यक्ष-श्रीमती रेखा नेगी, श्री कै0 डी0पी0 बलूनी, श्रीमती सिच्घु
कौठारी, श्री मनीष भट्ट, रिपुदमन सिंह बिष्ट, श्रीमती सोनम पंत कॉठारी, श्रीमती सुनीता नैथानी, श्रीमती कविता रावत, श्रीमती
ज्योति कुलाश्री, श्री शशिभूषण अमोली, नरेश थपलियाल, कै0 पी एल खंतवाल, डॉ0 अनुराग शर्मा, शूरवीर खेतवाल, श्री शिव
प्रकाश कुकरेती आदि उपस्थित रहे। भरत महोत्सव में भारी संख्या मैं क्षेत्रीय जनमानस ने अपनी उपस्थिति दर्ज की |



