जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान: चड़ीगाॅंव पौड़ी में चार दिवसीय जिला अकादमिक संसाधन समूह सामाजिक विज्ञान की कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

Date:

Share post:

जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान: चड़ीगाॅंव पौड़ी में चार दिवसीय जिला अकादमिक संसाधन समूह सामाजिक विज्ञान की कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन करते हुए संस्थान के प्राचार्य श्री स्वराज सिंह तोमर जी ने कहा की जिला अकादमिक संसाधन समूह विषयगत समस्याओं के निदान के लिए एक महत्वपूर्ण कडी़ है, जो शिक्षा में नवाचारों को पूरे जनपद राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। साथ ही कुछ नए विचारों को समूह के माध्यम से अवतरित करती है।

कार्यशाला में अतिथि के रूप में आमन्त्रित डॉक्टर नागेंद्र रावत, जो कि असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में कार्यरत हैं, उनके द्वारा विद्यालय स्तर पर म्यूजियम विकास के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सभी सदस्यों को प्रेरित किया गया। उनके द्वारा जानकारी दी गई कि, आने वाले समय में हमारे घरेलू चक्की, देशी हल एवं आभूषण-वस्त्र, जो हमारे पुराने लोग धारण करते थे, उनके बारे में जानकारियाॅं लुप्त हो जाएंगे।

इसलिए इनको संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है तथा वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ इससे भविष्य की पीढ़ियाॅं भी लाभान्वित होगी । कार्यक्रम के सम्बन्ध में डॉक्टर प्रमोद नौडियाल द्वारा अवगत कराया गया कि, इस साल डी०आर०जी० में नैतिक एवं संवैधानिक मूल्यों पर विशद-चर्चा के साथ-साथ विषयगत कठिनाइयाॅं एवं पाठ्यक्रम में जो बदलाव हुआ है, पुस्तकों की संख्या सीमित हुई है उस पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर जेपी कुकरेती, जयदीप रावत, अजीम प्रेम़जी फाउण्डेशन के गणेश बलूनी, प्रदीप अन्थवाल, मुनाजिर द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत अपने विचार रखे।

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...